facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जलवायु परिवर्तन: दीर्घकालिक हरित लक्ष्यों से भारत में आ रहे बदलाव

Advertisement

Climate Change : भारत उन कुछ गिने-चुने देशों में है जहां हरित ऊर्जा के विकास व उससे जुड़े सह ईकोसिस्टम को आर्थिक वृद्धि से जोड़ा गया है।

Last Updated- January 29, 2024 | 10:35 PM IST
End of 'eco-friendly' development concept!

वित्त मंत्रालय की समीक्षा के जलवायु खंड में आर्थिक वृद्धि और देश की दीर्घकालिक जलवायु कार्ययोजना को संतुलित करने वाली नीतियों की प्रशंसा की गई है। समीक्षा में कहा गया कि सरकार ने अपने ऊर्जा संक्रमण के प्रयासों में विकासात्मक प्राथमिकताओं को रखा है और यह अपने में उपलब्धि है।

समीक्षा में कहा गया, ‘भारत सरकार की उच्च आर्थिक वृद्धि हासिल करने की नीतियों और पहलों के कारण लोगों के जीने का स्तर महत्त्वपूर्ण रूप से बढ़ा।

इन नीतियों और पहल के कारण खाद्य व जल सुरक्षा सुनिश्चित हुई, आपदा जोखिम प्रबंधन व मजबूत आधारभूत बना, स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा का आधारभूत ढांचा बेहतर हुआ। जैव विविधता व प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने के कदम उठाए जाने से मजबूती बेहतर हुई।’

इस समीक्षा में विकास और उत्सर्जन शमन में सही संतुलन होने के महत्व पर जोर दिया गया। समीक्षा में कहा गया कि वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन आर्थिक वृद्धि के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

भारत उन कुछ गिने-चुने देशों में है जहां हरित ऊर्जा के विकास व उससे जुड़े सह ईकोसिस्टम को आर्थिक वृद्धि से जोड़ा गया है। इस समीक्षा में भारत के जलवायु परिवर्तन के लक्ष्यों और उसकी कमतर की गई उपलब्धियों का उल्लेख किया।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement