facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Char Dham Yatra 2024: श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का हुआ शुभारंभ

Char Dham Yatra 2024: मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है, कपाट खुलने के बाद विशेष पूजा अर्चना की गई।

Last Updated- May 12, 2024 | 9:39 AM IST
श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का हुआ शुभारंभ, Char Dham Yatra 2024: Doors of Badrinath Dham opened for devotees, Char Dham Yatra started

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह बंद रहने के बाद रविवार सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और इसी के साथ चारों धामों की यात्रा शुरू हो गई। गढ़वाल हिमालय के चारधाम के नाम से मशहूर अन्य तीन धाम-केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के पर्व पर शुक्रवार को ही खोल दिए गए थे।

मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्धारित मुहूर्त पर सुबह छह बजे खोल दिए गए। इस मौके पर मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में भक्त मौजूद थे जो ‘जय बदरी विशाल’ का उद्घोष कर रहे थे।

मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है, कपाट खुलने के बाद विशेष पूजा अर्चना की गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी।

पूरे विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले गए

बदरीनाथ धाम में ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। हल्की बारिश के बीच सेना के बैंड एवं ढोल नगाड़ों की धुन पर स्थानीय महिलाओं के पारंपरिक संगीत और नृत्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहले कुबेर जी, उद्धव जी एवं गाडू घड़ा को दक्षिण द्वार से मंदिर परिसर में लाया गया फिर मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी समेत अन्य पदधिकारियों, मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले गए।

Also read: 28,200 मोबाइल फोन होंगे ब्लॉक! 20 लाख मोबाइल नंबरों का होगा वेरिफिकेशन, जानें पूरा मामला

चारधाम यात्रा का हुआ शुभारंभ

रावल ने इसके बाद गर्भगृह में भगवान बदरीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर के कपाट खुलने के एक दिन पहले से ही बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के बाद अब बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही सभी चारों धामों के कपाट खुल चुके हैं और चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो गई है।

पिछले साल बदरीनाथ में दर्शन के लिए रिकार्ड 18,39,591 श्रद्धालु पहुंचे थे और लोगों के उत्साह को देखते हुए राज्य सरकार को इस बार और श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम चार बजे तक सात लाख 37 हजार 885 श्रद्धालु बदरीनाथ के लिए अपना आनलाइन पंजीकरण करवा चुके थे।

First Published - May 12, 2024 | 9:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट