facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Char Dham Yatra 2024: 10 मई से शुरू होगी चार धाम यात्रा, हेलीकॉप्टर से जाने के लिए देने होंगे इतने रुपये

Char Dham Yatra 2024: नागरिक उड्डयन विभाग गौचर (Gauchar) से लेकर बद्रीनाथ (Badrinath) तक एक तरफ का किराया 3,970 रुपये पर हेली-ट्रांसपोर्ट सर्विस शुरू कर रहा है।

Last Updated- May 03, 2024 | 4:38 PM IST
chardham yatra
Representative Image

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2024) शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से ही शुरू हो गए थे। इसके अलावा, यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मई के पहले हफ्ते से ऋषिकेश व हरिद्वार में शुरू हो जाएगी।

कैसे करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन?

-चार धाम यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट- रजिस्ट्रेशनएंडटूरिस्टकेयर.यूके.जीओवी.इन पर विजिट करें।
– इसके बाद खुद को लॉग-इन करें
-अपना नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी आदि आवश्यक डिटेल्स भरें।
-इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
-इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद आपका नया डैशबोर्ड दिखाई देगा, जहां यात्री को पूरी जानकारी देनी होंगी जैसे- यात्रा की तारीख, पर्यटकों की संख्या, यात्रा करने के लिए तीर्थ स्थल का जानकारी और अन्य जानकारियां भी भरनी होंगी।
-रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने पर, यात्री को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।
-इसके बाद में यात्री अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर लें।

कैसे जाएं चारधाम यात्रा के लिए?

चार धाम यात्रा परिवहन के विभिन्न साधनों जैसे सड़क, हवाई मार्ग या रेलमार्ग द्वारा की जा सकती है।
इस यात्रा के लिए सड़क यात्रा सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि इसके जरिए आप हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के विभिन्न स्थानों पर रूकने का भी अवसर देता है।
वहीं इस यात्रा के लिए कई जगहों से हेलीकाप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जबकि रेलयात्रा के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन हरिद्वार में है।

चार धाम यात्रा के लिए यात्री या तो सड़क या फिर हेलीकॉप्टर के माध्यम से या फिर रेलमार्ग के माध्यम से जा सकते हैं। अगर आप रेलयात्रा करते हैं तो चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार में है। वहीं, आप सड़क यात्रा के अलावा, हेलीकॉप्टर सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Weather Update: घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें इन राज्यों के मौसम का हाल

कितना आएगा हेलीकॉप्टर से यात्रा करने पर खर्चा?

नागरिक उड्डयन विभाग गौचर (Gauchar) से लेकर बद्रीनाथ (Badrinath) तक एक तरफ का किराया 3,970 रुपये पर हेली-ट्रांसपोर्ट सर्विस शुरू कर रहा है। बता दें कि इस शुल्क में हेली फ्लाइट की बुकिंग के लिए GST या IRCTC की कन्वीनियंस फीस या सुविधा शुल्क शामिल नहीं है।

चारधाम यात्रा के पहले 15 दिनों में चारों धामों में VVIP दर्शन हो सकेंगे। यात्रा के मार्ग में साफ-सफाई के लिए 700 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

यात्रियों को कोई परेशानी न हो उसके लिए चार नए हाई-टेक मॉड्यूलर और चार नए मोबाइल मॉड्यूलर टॉयलेट का भी इंतजाम किया गया है।

किसी भी आपातकालीन स्थिति में पर्यटक सभी प्रकार की सहायता के लिए 112 पर कॉल कर सकते हैं।

इस साल भी चारधाम यात्रा पहले की तरह ही होगी। इसके अलावा, किराए में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है क्योंकि परिवहन विभाग ने ट्रांसपोर्टरों के बस और टैक्सी किराया बढ़ाने की मांग को खारिज कर दिया है।

जानें कितना है हेलीकॉप्टर से यात्रा करने का किराया (GST के बिना)

गोविंदघाट से गौचर: 3,970 रुपये

गौचर से गोविंदघाट: 3,960 रुपये

गौचर से बद्रीनाथ: 3,960 रुपये

बद्रीनाथ से गौचर: 3,960 रुपये

बद्रीनाथ से गोविंदघाट: 1,320 रुपये

गोविंदघाट से बद्रीनाथ: 1,320 रुपये

गोविंदघाट से घांघरिया: 2,780 रुपये

घांघरिया से गोविंदघाट: 2,780 रुपये

चार धाम यात्रा के लिए हवाई सेवाएं कैसे बुक करें?

गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने तीर्थयात्रियों को हेली सेवाओं से जुड़ी धोखाधड़ी और काला बाजारी योजनाओं से बचने के लिए केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने की सलाह दी।

पांडे ने यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अपग्रेड की गई पार्किंग सुविधाएं जैसी अन्य सुविधाओं के बारे में भी बताया। इस साल, 1,495 वाहनों की क्षमता वाले 20 पार्किंग एरिया की फैसिलिटी दी गई है। वहीं, पिछले वर्ष केवल 9 पार्किंग एरिया ही थे।

ये हैं हेल्पलाइन नंबर

चार धाम से संबंधित कोई भी सवाल या अन्य जानकारी के लिए, हेल्पलाइन नंबर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है और GMVN होटल बुकिंग के लिए, यात्री उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।

0135-2559898
0135-2552628
0135-2552627
0135-2552626

कार्यालय से संबंधित किसी भी पूछताछ के लिए, उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड से संपर्क करें-
0135-2741600

अन्य सामान्य पूछताछ और ऑनलाइन प्रसाद सेवाओं के लिए, इस नंबर पर कॉल करें-
+91-7302257116

श्री केदारनाथ मंदिर में तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए, यहां कॉल करें-
+91-8534001008

श्री बद्रीनाथ मंदिर में तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए, इस नंबर पर कॉल करें-
+91-8979001008

ऑनलाइन सर्विस या अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए, इस नंबर पर संपर्क करें-
+91-7060728843

कैसे होती है चार धाम की यात्रा?

उत्तराखंड में चार धाम स्थित हैं, जिसमें गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा शामिल हैं। यह यात्रा साल में केवल 6 महीने के लिए की जाती है। चार धाम यात्रा अप्रैल या मई में शुरू होती है और अक्टूबर या नवंबर में बंद होती है।

कब खुलेंगे कपाट?

  • यमुनोत्री मंदिर: उत्तरकाशी जिले में स्थित देवी यमुना के मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया के दिन यानी 10 मई को खुलेगें।
  • गंगोत्री मंदिर: उत्तरकाशी जिले में स्थित देवी गंगा के मंदिर के कपाट भी 10 मई को ही खोले जाएगें।
  • केदारनाथ मंदिर: रूद्रप्रयाग जिले में स्थित भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक इस मंदिर के कपाट भी 10 मई को खुलेगा।
  • बद्रीनाथ मंदिर: चमोली जिले में स्थित भगवान विष्णु के इस मंदिर के कपाट 12 मई को खुलेगा।

कहां से शुरू होती है यात्रा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चार धाम की यात्रा यमुनोत्री से शुरू होती है। ऐसी मान्यता है कि यमुनोत्री से यात्रा की शुरूआत करने से चार धाम यात्रा बिना किसी कष्ट बाधा के पूरी होती है। यमुनोत्री के बाद गंगोत्री की यात्रा चार धाम का दूसरा पड़ाव है, जबकि तीसरा पड़ाव केदारनाथ है। चारधाम यात्रा का अंतिम पड़ाव बद्रीनाथ माना जाता है,जो कि उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है।

First Published - May 3, 2024 | 4:23 PM IST

संबंधित पोस्ट