facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Chattisgarh Naxal Attack: 2 पुलिसकर्मियों की शहादत से नहीं उबर पाया था छत्तीसगढ़, तीन और जवान हो गए शहीद

Advertisement
Last Updated- February 25, 2023 | 3:08 PM IST

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) समेत जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर गहरा दुख जताया है और कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि सुकमा जिले के जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के मध्य सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी के सहायक उपनिरीक्षक रामुराम नाग (36), आरक्षक कुंजराम जोगा (33) और वंजाम भीमा (31) शहीद हो गए हैं।

सुंदरराज ने बताया कि शनिवार की सुबह जगरगुंडा थाना से डीआरजी के दल को गश्त में रवाना किया गया था। पुलिस दल जब सुबह नौ बजे जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के मध्य था तभी नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक सहायक उप निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल को मौके पर भेजा गया और शहीद पुलिसकर्मियों के शवों को जगरगुंडा लाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि मुठभेड़ में करीब छह नक्सली मारे गए हैं जिनके शवों को उनके साथी घसीट कर जंगल में ले गए। इससे पहले 20 फरवरी को राज्य के राजनांदगांव जिले में नक्सली हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत पर दुख जताया है और शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

Advertisement
First Published - February 25, 2023 | 3:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement