facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महिलाओं के लिए चेन्नई, बेंगलूरु और पुणे टॉप बेहतरीन शहर

Advertisement

देश की आर्थिक वृद्धि में इन शहरों की भूमिका पर अध्ययन के लिए 113 शहरों की पहचान की गई। सूची में इन 113 शहरों को दो श्रेणियों में बांटा गया।

Last Updated- January 04, 2024 | 10:53 PM IST
Chennai, Bengaluru & Pune top cities for women in India

चेन्नई, बेंगलूरु और पुणे महिलाओं के लिए शीर्ष तीन बेहतरीन शहर हैं। विविधता, समानता और समावेशन (डीईआई) समाधानों पर काम कर रहे अवतार समूह के एक अध्ययन से यह जानकारी मिली है।

महिलाओं के लिए शीर्ष 10 बेहतरीन शहरों में चार दक्षिण भारत के शहर हैं। महिलाओं के लिए शीर्ष दस शहरों में शामिल अन्य सात शहरों में मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, दिल्ली, कोयंबत्तूर और जयपुर का स्थान है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहली बार शीर्ष दस शहरों में शामिल हुई है और वह आठवें स्थान पर है। इस सूची में शहर समावेशन अंक (सीआईएस), सामाजिक समावेशन अंक (एसआईएस), औद्योगिक समावेशन अंक (आईआईएस) और नागरिक अनुभव अंक (सीईएस) के आधार पर शहरों को शामिल किया गया है।

दस लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में तिरुचिरापल्ली, वेल्लोर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम हैं। इसके बाद शिमला, सेलम, ईरोड, तिरुप्पुर, गुरुग्राम और पुदुच्चेरी का स्थान है।

देश की आर्थिक वृद्धि में इन शहरों की भूमिका पर अध्ययन के लिए 113 शहरों की पहचान की गई। सूची में इन 113 शहरों को दो श्रेणियों में बांटा गया।

पहली श्रेणी में दस लाख से ज्यादा आबादी वाले 49 शहर थे और दूसरी श्रेणी में दस लाख से कम आबादी वाले 64 शहरों को रखा गया।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement