facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छत्तीसगढ़ के किसान और निर्यातकों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, फोर्टिफाइड राइस कर्नल का किया पहली बार निर्यात

Advertisement

APEDA ने छत्तीसगढ़ से फोर्टिफाइड राइस कर्नल की पहली खेप का निर्यात सेंट्रल अमेरिका के कोस्टा रिका देश को किया है

Last Updated- November 04, 2025 | 6:02 PM IST
rice stocks

Fortified Rice Kernel Export: छत्तीसगढ़ ने फोर्टिफाइड राइस कर्नल (FRK) के मामले में बड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने छत्तीसगढ़ से फोर्टिफाइड राइस कर्नल की पहली खेप का निर्यात सेंट्रल अमेरिका के देश कोस्टा रिका (Costa Rica) को निर्यात किया है। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों, मिलर्स और निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।

यह पहल भारत के घरेलू पोषण मिशन को वैश्विक मंच से जोड़ने की दिशा में अहम कदम है। यह कदम “कुपोषण मुक्त भारत” (Malnutrition-Free India) अभियान की भावना से जुड़ा है, जो पोषण अभियान (Poshan Abhiyan) के तहत चल रहा है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) देशभर में फोर्टिफाइड चावल का वितरण कर रहा है और अब यह पहल भारत की पोषण मिशन को वैश्विक स्तर पर ले जा रही है।

Also Read: Aadhaar-PAN Linking: अभी तक नहीं किया लिंक? 1 जनवरी से आपका PAN कार्ड होगा बेकार!

फोर्टिफाइड राइस कर्नल का कितना हुआ निर्यात?

एपीडा ने सेंट्रल अमेरिका के कोस्टा रिका देश को छत्तीसगढ़ से 12 टन फोर्टिफाइड राइस कर्नल का निर्यात किया है। एपीडा के अध्यक्ष अभिषेक देव ने कहा “भारत से फोर्टिफाइड चावल का निर्यात न केवल हमारे कृषि निर्यात पोर्टफोलियो को मजबूत करता है, बल्कि विज्ञान-आधारित और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त खाद्य समाधानों के माध्यम से कुपोषण को दूर करने की हमारी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करता है। देव ने फोर्टिफाइड और मूल्य वर्धित खाद्य उत्पादों के लिए बाजारों के विस्तार में निर्यातकों को एपीडा द्वारा निरंतर सहयोग का आश्वासन भी दिया”

छत्तीसगढ़ राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि एपीडा के सहयोग से यह सफलता संभव हुई है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में नए देशों को FRK का निर्यात बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।

Also Read: NFO Alert: फ्रैंकलिन टेंपलटन ने उतारा नया मल्टी फैक्टर फंड, ₹500 की SIP से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा

क्या है फोर्टिफाइड राइस कर्नल (FRK)?

फोर्टिफाइड राइस कर्नल (FRK) चावल के आटे में सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 मिलाकर बनाया जाता है। इन्हें चावल के आकार में ढालकर सामान्य चावल के साथ एक निश्चित अनुपात में मिलाया जाता है। इससे चावल का पोषण मूल्य बढ़ जाता है, जो कुपोषण के खिलाफ एक प्रभावी समाधान है।

Advertisement
First Published - November 4, 2025 | 5:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement