facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chhattisgarh: केजरीवाल, भगवंत मान आज रायपुर में करेंगे पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित

Advertisement

केजरीवाल, भगवंत मान आज दोपहर 12 बजे रायपुर हवाई अड्डे के सामने जैनम मानस भवन में पार्टी कार्यकर्ता के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Last Updated- August 19, 2023 | 10:33 AM IST
Delhi CM Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह पांच महीनों में उनकी तीसरी यात्रा है।

राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। आप की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे और दोनों दोपहर 12 बजे रायपुर हवाई अड्डे के सामने जैनम मानस भवन में पार्टी कार्यकर्ता के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

हुपेंडी ने बताया कि इस मौके पर केजरीवाल छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए ‘‘गारंटी कार्ड’’ भी जारी करेंगे, जिसमें इस बात का जिक्र है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह लोगों के लिए क्या-क्या काम करेगी।

कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। हुपेंडी ने बताया कि आप के शीर्ष नेतृत्व के दौरे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बातचीत से विधानसभा चुनाव की तैयारी में मजबूत मिलेगी।

आम आदमी पार्टी ने 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमाई थी और 90 में से 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली थी।

Advertisement
First Published - August 19, 2023 | 10:33 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement