facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

नागर विमानन मंत्रालय, एयरलाइंस हवाई किराये में बढ़ोतरी पर चर्चा करेंगे

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 1:23 PM IST
air passenger
BS

नागर विमानन मंत्रालय हवाई किराये में बढ़ोतरी से संबंधित मुद्दों पर सोमवार को एयरलाइंस के साथ चर्चा करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हाल के हफ्तों में कुछ मार्गों पर किराया बहुत तेजी से बढ़ा है। खासतौर से संकटग्रस्त गो फर्स्ट का परिचालन तीन मई से निलंबित होने के बाद कुछ मार्गों पर हवाई किराये में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

अधिकारी ने कहा कि एयरलाइंस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कर सकते हैं। अधिकारी ने यह भी कहा कि हवाई किराए को विनियमित किया गया है और बैठक निगरानी के लिए है।

सिंधिया ने पिछले सप्ताह कहा था कि मंत्रालय उन मार्गों का विश्लेषण कर रहा है, जो गो फर्स्ट की उड़ानों के निलंबन से प्रभावित हुए हैं। गो फर्स्ट दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 1:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement