facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CJI ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने जाने पर Kapil Sibal को दी बधाई

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को हुए चुनाव में सिब्बल को 1,000 से ज्यादा वोट मिले, जबकि राय को 650 से ज्यादा वोट मिले।

Last Updated- May 17, 2024 | 1:44 PM IST
kapil sibal
SCBA President Kapil Sibal (File pic)

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल को उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘श्रीमान सिब्बल, एससीबीए के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर हमारी ओर से हार्दिक बधाई। हम आपकी ओर से और कार्यसमिति के सदस्यों से सहयोग की आशा करते हैं।’’

प्रधान न्यायाधीश को धन्यवाद देते हुए सिब्बल ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि 22 साल बाद मुझे यह सेवा करने का मौका दिया गया। हमारी तरफ से आपको पूरा सहयोग मिलेगा और यह पीठ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। इस सहयोग के माध्यम से ही हम एजेंडा को आगे बढ़ा सकते हैं।”

सिब्बल को गुरुवार को एससीबीए का अध्यक्ष चुना गया। सिब्बल के अलावा, वरिष्ठ अधिवक्ता आदिश सी अग्रवाला, प्रदीप कुमार राय, प्रिया हिंगोरानी और अधिवक्ता त्रिपुरारी रे तथा नीरज श्रीवास्तव एससीबीए अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को हुए चुनाव में सिब्बल को 1,000 से ज्यादा वोट मिले, जबकि राय को 650 से ज्यादा वोट मिले। हार्वर्ड लॉ स्कूल से स्नातक सिब्बल 1989-90 के दौरान भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल थे। उन्हें 1983 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था। उन्होंने 1995 से 2002 के बीच तीन बार एससीबीए अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 1:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement