facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पहली B-20 बैठक में जलवायु कार्रवाई पर ध्यान

Advertisement
Last Updated- January 22, 2023 | 8:44 PM IST
Climate action in focus at first B-20 meeting
PTI

G-20 के कारोबार समूह बिजनेस 20 (B-20) की पहली बैठक में जलवायु कार्रवाई, लचीली वैश्विक मूल्य श्रृंखला बनाने, वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहन देने और डिजिटल समावेशी समाज बनाने पर जोर होगा। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में 22 जनवरी से शुरू हो रही 3 दिवसीय बैठक में भारत के कारोबार जगत के दिग्गज, नीति निर्माता, G-20 देशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि B-20 इंडिया की अवधारणा में राइज (जिम्मेदार, त्वरित, अभिनव सतत और न्यायसंगत व्यवसाय) शामिल है। सरकार ने CII को B-29 के सचिवालय के रूप में नामित किया है। CII G-20 की भारत की अध्यक्षता में B-20 के आयोजन का भी नेतृत्व व आयोजन करेगा।

B-20 इंडिया 7 कार्यबलों और 2 कार्रवाई परिषदों के साथ B-20 के रणनीतिक विजन को मूर्त रूप देने पर काम करेगा। इसके पीछे प्रमुख विचार यह होगा कि वैश्विक महत्त्व के मसलों के दृष्टिकोण को नीतिगत परिणाम में किस तरह बदला जाए। 3 दिन तक चलने वाला यह कार्यक्रम अहम है क्योंकि इसमें अध्यक्षता से जुड़े B-20 के सभी कार्यबलों और कार्रवाई परिषदों की रूपरेखा तैयार होगी।

बयान में कहा गया है, ‘शुरुआती बैठक में चिह्नित की गई प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी और इसके बाद नीतिगत सिफारिशें तैयार करने पर काम होगा, जिसे नेताओं के शिखर सम्मेलन के पहले G-20 को सौंपा जाएगा।’

इस बैठक में B-20 इंडिया और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, बजाज फिनसर्व लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव बजाज, मास्टरकार्ड की रणनीतिक वृद्धि के चेयरमैन एवं प्रेसीडेंड माइकल फ्रोमैन, ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स के प्रबंध निदेशक चार्ल्स रिक जॉनसन, फॉक्सवैगन ग्रुप सेल्स के काहन वोन सीलेन, मार्सगाग्लिया होल्डिंग के मुख्य कार्याधिकारी एम्मा मार्सिगाग्लिया के अलावा अन्य शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में गंगा नदी में चलने लगी हैं सीएनजी से चलने वाली नौकाएं

B-20 की स्थापना 13 साल पहले हुई थी और यह G-20 के प्रमुख समूहों में शामिल है और वैश्विक कारोबार की प्राथमिकताएं तय करती है। भारत 2023 के लिए G-20 की अध्यक्षता और इस 18वें सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

Advertisement
First Published - January 22, 2023 | 8:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement