facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

गोवा में बंद पड़ा चीनी का कारखाना एक साल में फिर से चालू होगा: CM सावंत

Advertisement

सावंत ने कहा कि किसानों को विरोध-प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें पहले से ही कारखाने के बंद होने के कारण पिछले चार वर्षों के मुआवजे दिया जा रहा है।

Last Updated- January 10, 2024 | 12:56 PM IST
Goa CM Pramod Sawant
File Photo: Goa CM Pramod Sawant

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि दक्षिण गोवा में 2019 से बंद पड़ा एक सरकारी चीनी का कारखाने अगले एक साल में फिर से चालू हो जाएगा और उसमें गन्ने से इथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि आसपास के तालुकाओं में उपलब्ध गन्ने से इथेनॉल का उत्पादन करने के लिए संजीवनी चीनी कारखाने को फिर से शुरू करने के वास्ते पात्र बोलीदाताओं से योग्यता हेतु अनुरोध (आरएफक्यू) आमंत्रित किए गए हैं।

गन्ना किसान दक्षिण गोवा जिले के उस्गाओ गांव स्थित कारखाने में परिचालन फिर से शुरू करने की मांग को लेकर दो जनवरी से विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से यह आश्वासन दिया गया। राज्य द्वारा संचालित कारखाना 1974 में शुरू किया गया था।

बढ़ते कर्ज के कारण 2019 में बंद होने से पहले तक कारखाने में किसानों से गन्ना खरीदकर चीनी का उत्पादन किया जाता था। सावंत ने कहा कि किसानों को विरोध-प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें पहले से ही कारखाने के बंद होने के कारण पिछले चार वर्षों के मुआवजे दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को कुल मिलाकर 30 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम एक वर्ष के भीतर कारखाना फिर शुरू कर देंगे।’’ उन्होंने कहा कि राज्य कृषि विभाग बुधवार से आरएफक्यू दस्तावेज उपलब्ध कराएगा।

Advertisement
First Published - January 10, 2024 | 12:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement