facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

जून से सितंबर के बीच जमकर बरसेंगे बादल, सामान्य से अधिक बारिश लाएगी आर्थिक खुशखबरी: IMD

Rainfall in 2024: IMD ने अनुमान जताया कि 2024 में मॉनसून 4 फीसदी की घटबढ़ के साथ 106 फीसदी लंबी अव​धि के औसत (LPA) पर रहेगा।

Last Updated- May 27, 2024 | 6:43 PM IST
Maharashtra: Be careful! Rain and hailstorm expected on 27-28 December, IMD issues yellow alert सावधान! 27-28 दिसंबर को बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

June-September 2024 Monsoon: इस बार का मॉनसून सीजन पूरे देश के लिए सुहावना होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 27 मई को पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि जून से लेकर सितंबर तक बारिश की संभावना सामान्य से अधिक (above normal) है। विभाग ने अनुमान जताया कि 2024 में मॉनसून 4 फीसदी की घटबढ़ के साथ 106 फीसदी लंबी अव​धि के औसत (LPA) पर रहेगा।

बता दें कि IMD का यह पूर्वानुमान महंगाई के ​स्तर पर सरकार के लिए भी राहत की खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून (southwest monsoon) का भारत की सालाना बारिश में करीब 70 फीसदी योगदान होता है, जो खेती-किसानी यानी कृषि क्षेत्र के लिए काफी अहम होता है। भारत की GDP में कृषि क्षेत्र का करीब 14 फीसदी योगदान है। यानी अगर इस मॉनसून सीजन में बेहतर बारिश होती है तो भारत को अर्थव्यवस्था में मदद मिलेगी और GDP ग्रोथ तेजी से बढ़ सकेगी।

IMD ने भविष्यवाणी की कि भारत में जून में सामान्य वर्षा (दीर्घकालिक अवधि के औसत 166.9 मिमी का 92-108 फीसदी) होने की संभावना है। मॉनसून उत्तर पूर्व भारत में सामान्य से कम (below normal यानी 94 फीसदी से कम) रहेगा, उत्तर पश्चिम में सामान्य (normal यानी LPA का 92-108 फीसदी) और मध्य एवं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक (above normal) रहेगा।

जून महीने में कहां-कहां होगी बारिश

जून 2024 के दौरान पूरे देश में सामान्य वर्षा (LPA का 92-108%) होने की सबसे ज्यादा संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीप (south peninsula) के ज्यादातर इलाकों, मध्य भारत के आसपास के क्षेत्रों और अलग-अलग क्षेत्रों में सामान्य से अधिक मासिक वर्षा होने की संभावना है।

IMD ने कहा कि उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के उत्तर पश्चिम भारत (Northwest India) के उत्तरी और पूर्वी भागों और मध्य भारत के पूर्वी भाग के कई क्षेत्रों और पूर्वोत्तर भारत (Northeast India) के कुछ क्षेत्रों और दक्षिण प्रायद्वीप (South Peninsula) के दक्षिणपूर्वी भाग में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

Also Read: Heat Wave से भारत के ज्यादातर राज्यों का बुरा हाल, जानें कब मिलेगी राहत? IMD ने बताया

जून में कैसी होगी गर्मी

जून में तापमान को लेकर भी आज IMD ने जानकारी दी और कहा कि जून महीने में उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर क्षेत्र और मध्य भारत के नजदीकी इलाकों में सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिन रहने की संभावना है।

विभाग ने कहा, ‘दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में सामान्य से सामान्य से कम तापमान (normal to below-normal temperatures) रहता है। इन इलाकों को छोड़कर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मासिक रूप से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।’

Also Read: Cyclone Remal: पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल का कहर; 24 ब्लॉक प्रभावित, 15,000 घरों को पहुंचा नुकसान

उत्तर-पश्चिम भारत के सुदूर उत्तरी भागों (extreme northern parts ) और पूर्व तथा उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान (normal to below-normal minimum temperatures ) रहता है। इन इलाकों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

First Published - May 27, 2024 | 6:30 PM IST

संबंधित पोस्ट