facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जमकर बरसेंगे बादल, 31 मई को मॉनसून दे रहा दस्तक; फसलों के लिए भी अच्छा संकेत: IMD

Advertisement

उत्तर, मध्य व दक्षिण भारत में सामान्य से ऊपर और पूर्वोत्तर भारत में कम होगी बारिश, रेमल का दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की प्रगति पर नहीं होगा कोई विपरीत असर।

Last Updated- May 27, 2024 | 10:24 PM IST
Monsoon 2026 Update

मौसम विभाग ने 2024 मॉनसून सत्र में सामान्य से ऊपर मॉनसूनी बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग ने सोमवार को कहा कि देश के बारिश वाले क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तक फैले देश के महत्त्वपूर्ण वर्षा आधारित क्षेत्रों में बेहतर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून देश की दलहन और तिलहन फसलों के लिए अच्छा संकेत है।

दलहन और तिलहन के साथ मोटे अनाज के बेहतर उत्पादन से घरेलू आपूर्ति बढ़ेगी और आने वाले महीनों में इससे महंगाई दर कम रखने में मदद मिलेगी।

अपना दूसरा अनुमान जारी करते हुए मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि देश के करीब सभी इलाकों में इस सीजन में ‘सामान्य’ से लेकर ‘सामान्य से ऊपर’ बारिश होने को अनुमान है। उन्होंने कहा कि संभवतः पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा व पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाकों और जम्मू कश्मीर में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में इस मॉनसून सीजन में बारिश ‘सामान्य से कम’, दीर्घावधि औसत (एलपीए) का 94 प्रतिशत रह सकती है। संभावना के पैमाने पर मौसम विभाग ने कहा कि इस साल सामान्य बारिश की 31 प्रतिशत संभावना, सामान्य से ऊपर बारिश की 32 प्रतिशत संभावना और भारी बारिश की 29 प्रतिशत संभावना है।

दक्षिण पश्चिमी मॉनसून से इस साल महज 2 प्रतिशत संभावना है कि बहुत कम बारिश हो और 8 प्रतिशत सामान्य से कम बारिश की संभावना है। महापात्र ने कहा कि मॉनसून अगले 5 दिन में आने संभावना है।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 31 मई तक केरल के तट पर मॉनसून पहुंच जाएगा। इस अनुमान में 4 दिन आगे या पीछे आने की त्रुटि की संभावना होती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आए चक्रवात रेमल का कोई असर दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की प्रगति पर नहीं पड़ेगा।

महापात्र ने कहा कि जैसा कि अप्रैल में जारी पहले अनुमान में कहा गया था कि ला नीना 2024 की दूसरी छमाही में आ सकता है, जबकि इंडियन ओसन डाइपोल (IOD) पॉजिटिव रहने की संभावना है। दोनों ही स्थितियां भारतीय मॉनसून के लिए बेहतर हैं।

जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विज्ञान विभाग ने देश में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया लेकिन कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं।

मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि जून से सितंबर के बीच दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दौरान पूरे देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इन चार महीनों के दौरान दीर्घावधि औसत का 106 फीसदी बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य बारिश होने के आसार हैं। उनके मुताबिक इन क्षेत्रों में दीर्घावधि औसत का 92 से 108 फीसदी बारिश हो सकती है, जो सामान्य श्रेणी में आती है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश की संभावना है।

उन्होंने कहा कि वर्षा पर आधारित कृषि क्षेत्र में भी बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है, जिनमें राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और ओडिशा के हिस्से शामिल हैं। अगर बारिश दीर्घावधि औसत का 90 फीसदी से कम होती है, तो उसे कम बारिश माना जाता है।

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement