facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CM केजरीवाल नहीं खा रहे मिठाई, आलू पूड़ी या आम; अतिशी ने कहा- ED का झूठ बोलकर जान लेने का ‘षडयंत्र’

Advertisement

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री अतिशी ने आरोप लगाया, 'भाजपा और ED ये झूठ बोल कर कोशिश कर रहे हैं कि केजरीवाल को मिल रहा घर का खाना रोका जाए।'

Last Updated- April 18, 2024 | 7:55 PM IST
Atishi marlena

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने गुरुवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में मिल रहे घर के भोजन को रोककर उनकी जान लेने का ‘बड़ा षडयंत्र’ रचा जा रहा है। केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है।

diabetes से पीड़ित केजरीवाल पर क्या था ED का बयान

ईडी ने एक अदालत में दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ‘टाइप 2’ मधुमेह (diabetes) से पीड़ित होने के बावजूद हर दिन आम और मिठाई जैसे हाई शुगर वाले खाद्य पदार्थ खा रहे हैं ताकि मेडिकल आधार पर जमानत मिल सके। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और ED मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष ED ने यह दावा किया।

केजरीवाल के फूड चार्ट की सौंपें रिपोर्ट

न्यायाधीश ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को मामले में रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया जिसमें केजरीवाल का भोजन का चार्ट भी शामिल हो। इसके कुछ घंटे बाद आतिशी ने आरोप लगाया।

अतिशी ने कहा- झूठ बोल रही ED

एक संवाददाता सम्मेलन में आतिशी ने ED पर मुख्यमंत्री के भोजन के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केजरीवाल के स्वास्थ्य को बिगाड़ने के लिए अनुषांगिक संगठन ED के जरिए कोशिश कर रही है।

आतिशी ने आरोप लगाया , ‘वे केजरीवाल को जेल में मिल रहे घर के भोजन को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। ED ने अदालत में झूठ बोला और कहा कि केजरीवाल मीठी चाय पी रहे हैं और मिठाई खा रहे हैं। यह पूरी तरह से झूठ है।’

जेल में क्या खा रहे केजरीवाल

मंत्री ने कहा कि केजरीवाल शुगर के विकल्प से बनी चीजें ले रहे हैं। आतिशी ने कहा कि ED ने अदालत को बताया कि केजरीवाल केले खा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘कोई डॉक्टर आपको बताएगा कि मधुमेह के रोगियों को केला या कोई टॉफी या चॉकलेट रखने के लिए कहा जाता है क्योंकि रक्त में शर्करा के स्तर में गिरावट जीवन के लिए खतरनाक हो सकती है। ED कह रही है कि वह आलू पूड़ी खा रहे हैं। ईडी को इतना झूठ बोलने के लिए थोड़ा तो भगवान से डरना चाहिए। उन्होंने (केजरीवाल ने) सिर्फ नवरात्र के पहले दिन पूड़ी खाई थी।’

मंत्री ने आरोप लगाया, ‘भाजपा और ED ये झूठ बोल कर कोशिश कर रहे हैं कि केजरीवाल को मिल रहा घर का खाना रोका जाए।’

उन्होंने कहा कि एक बार उन्हें मिल रहा घर का खाना रुक गया, तो उसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल में कब और क्या खिलाया जा रहा है, किसी को पता नहीं चलेगा।

आतिशी ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से केजरीवाल के ब्लड में शुगर का लेवल 300 mg/dl से ज्यादा है, लेकिन तिहाड़ जेल के अधिकारी इंसुलिन लेने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। ‘आप’ नेता ने आरोप लगाया कि यह केजरीवाल को मिल रहे घर के भोजन को रोककर उनकी जान लेने की कोशिश है।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 7:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement