facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Oommen Chandy Death: नहीं रहे केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी, कई वरिष्ठ नेताओं ने निधन पर जताया शोक

Advertisement

चांडी के पुत्र चांडी ओमन ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी दी।

Last Updated- July 18, 2023 | 9:41 AM IST
Former Kerala CM Oommen Chandy

केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर दो बार सेवाएं दे चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी (CM Oommen Chandy) का मंगलवार तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। चांडी के पुत्र चांडी ओमन ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी दी।

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘अप्पा का निधन हो गया।’’ ओमन चांडी पिछले कुछ समय से बीमार थे और बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती थे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य नेताओं ने केरल के पूर्व CM Oommen Chandy के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया और पार्टी एवं केरल में उनके योगदान को याद किया।

खरगे ने ट्वीट किया, “केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और एक कद्दावर कांग्रेस नेता ओमन चांडी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वह जनता के नेता के रूप में सदा खड़े रहे। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने केरल की प्रगति और देश के राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्हें लोगों के प्रति उनके समर्पण और सेवा के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदना।”

प्रियंका गांधी ने भी चांडी के निधन पर शोक जताया और उन्हें पार्टी का स्तंभ बताया। उन्होंने ट्वीट किया, “ओमन चांडी जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना। वह कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे। वह एक ऐसे नेता थे जिन्होंने अपना जीवन सेवा के लिए समर्पित कर दिया और वह उन मूल्यों को लेकर प्रतिबद्ध थे जिनके लिए हम आज लड़ रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हम सभी उन्हें बहुत सम्मान के साथ याद करेंगे और उनकी विवेकपूर्ण सलाह की कमी महसूस होगी।”

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने चांडी को याद करते हुए कहा कि वह एक असाधारण व्यक्तित्व वाले और एक असल जन नेता थे। उन्होंने कहा, ‘‘चांडी अत्यंत सादगी और शिष्टाचार वाले व्यक्ति थे। वह चौबीसों घंटे काम करने वाले नेता थे, जो अपने मतदाताओं और केरल के लोगों के कल्याण के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देते थे। ”

उन्होंने ट्वीट किया, “मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल कई उपलब्धियों के लिए उल्लेखनीय था जिनकी व्यापक रूप से सराहना की गई और उन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी मान्यता प्राप्त हुई। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैं उन्हें पिछले कई वर्षों से जानता था। मुझे 10 साल पहले अट्टाप्पडी की विभिन्न बस्तियों में हमारे संयुक्त दौरे आज भी याद हैं।”

Advertisement
First Published - July 18, 2023 | 9:40 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement