facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वैश्विक स्‍तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव और G-20 के उद्देश्य से छात्रों को अवगत कराएं: सीएम योगी आदित्यनाथ

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 11:14 AM IST
G20 summit

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में होने वाले जी-20 सम्मेलनों में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करें और छात्रों को वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से अवगत कराएं।

उन्होंने कहा कि सभी आयोजनों में आम जनमानस खासकर बच्चों और युवाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित की जाए।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भारत में आयोजित हो रहे दुनिया के 20 प्रमुख देशों के समूह (जी-20) के कई महत्वपूर्ण सम्मेलन देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित हो रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश में तकरीबन 12 कार्यक्रमों का आयोजन होना है।

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित हो रहे जी-20 सम्मेलन में प्रदेश के बच्चों और युवाओं को खासतौर पर शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जी-20 सम्मेलन में जन भागीदारी बढ़ाने के लिए अधिकारियों को 13 बिंदुओं पर विशेष तौर पर कार्य करने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने यह भी कहा है कि स्कूलों-कॉलेजों में छात्रों को जी-20 सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया जाए और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव और जी-20 के उद्देश्यों से उनको परिचित कराया जाए।

बयान के अनुसार, योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जी-20 सम्मेलन को लेकर शहरों को विशेष तौर पर सजाया-संवारा जाए। खासकर उन शहरों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जहां अलग-अलग दिन जी-20 सम्मेलन से जुड़े आयोजन होने हैं। इनमें लखनऊ, आगरा, वाराणसी और ग्रेटर नोएडा में सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सभी चार शहरों में होने वाले आयोजन में स्थानीय संस्कृति को थीम बनाया जाए। जैसे राजधानी लखनऊ में अवध संस्कृति, आगरा में ब्रज संस्कृति, रंगोत्सव, वाराणसी में गंगा संस्कृति को थीम बनाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। स्थानीय सांस्कृतिक समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लें।’’

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 11:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement