facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, 993 रुपये बढ़े दाम; घरेलू दरों में बदलाव नहीं

Advertisement

Commercial LPG cylinder price: यह ताजा बढ़ोतरी 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद तीसरी बार हुई है।

Last Updated- May 01, 2026 | 9:02 AM IST

Commercial LPG cylinder price: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमत में 1 मई से 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे कारोबारियों के लिए कुकिंग फ्यूल की लागत में बड़ा इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2,078.50 रुपये से बढ़कर 3,071.50 रुपये हो गई है। मुंबई में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़कर 2,031 रुपये से 3,024 रुपये हो गए हैं। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तीसरे बार बढ़े दाम

यह ताजा बढ़ोतरी 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद तीसरी बार हुई है। इससे पहले मार्च में 144 रुपये और 1 अप्रैल को करीब 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद अब यह बड़ी वृद्धि हुई है। Commercial LPG Cylinder की कीमतों में इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर रेस्टोरेंट, ढाबों और उन व्यवसायों पर पड़ेगा जो रोजमर्रा के काम में एलपीजी का इस्तेमाल करते हैं। माना जा रहा है कि कारोबारी इस बढ़ी हुई लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर डाल सकते हैं। इससे बाहर खाना और फूड डिलीवरी महंगी हो सकती है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने 1 मई से अगले पखवाड़े के लिए डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर निर्यात शुल्क में बदलाव किया है। जबकि पेट्रोल पर निर्यात शुल्क शून्य ही रखा गया है। डीजल के निर्यात पर शुल्क 23 रुपये प्रति लीटर तय किया गया है। इसमें पूरा हिस्सा विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) का है और रोड व इंफ्रास्ट्रक्चर सेस (आरआईसी) शून्य रखा गया है।

एटीएफ के निर्यात पर 33 रुपये प्रति लीटर शुल्क लगेगा, जो पूरी तरह एसएईडी होगा। वहीं, पेट्रोल के निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। वित्त मंत्रालय की गजट अधिसूचना के अनुसार ये नई दरें 1 मई 2026 से लागू हो गई हैं।

Advertisement
First Published - May 1, 2026 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement