facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कमर्शियल LPG सिलिंडर के दाम 42 रुपये बढ़े, होटल-रेस्तरां पर बढ़ा लागत का दबाव

Advertisement

घरेलू एलपीजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 14.2 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत 913 रुपये पर स्थिर बनी हुई है

Last Updated- June 01, 2026 | 10:33 PM IST
Commercial lpg cylinder price hike

तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने मासिक ईंधन मूल्य संशोधन के तहत वाणिज्यिक तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के सिलिंडर के मूल्य में 42 रुपये की बढ़ोतरी कर दी। इससे 19 किलोग्राम के इस सिलिंडर की कीमत 3,113.50 रुपये हो गई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 14.2 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत 913 रुपये पर स्थिर बनी हुई है।

वाणिज्यिक एलपीजी का इस्तेमाल होटलों और रेस्तरां करते हैं। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत पिछली बार 1 मई को 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी के साथ 3,071.50 रुपये प्रति सिलिंडर हो गई थी। यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर हुई है। दरअसल, उस समय होर्मुज स्ट्रेट पर नाकाबंदी के कारण ईंधन आपूर्ति में भारी कमी पैदा हो गई थी।

5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलिंडर की कीमत में आज 11 रुपये की बढ़ोतरी हुई। यह 821.50 रुपये प्रति सिलिंडर कर दी गई है। यह वजन में अपेक्षाकृत हल्का, छोटे आकार का सिलिंडर है। इसे आसानी से उपलब्धता और परेशानी मुक्त खरीद के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement
First Published - June 1, 2026 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement