facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Commercial LPG: गैस सिलेंडर की कीमत 30 रुपये घटाई गई! देखें नए रेट

Commercial LPG: यह कदम कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा है, क्योंकि इससे उनके गैस की लागत कम होगी।

Last Updated- July 01, 2024 | 4:09 PM IST
LPG Cylinder price
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तेल कंपनियों ने सोमवार को पूरे देश में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम करने की घोषणा की। इन सिलेंडरों के दाम में 30 रुपये की कटौती की गई है, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।

इस कटौती के बाद, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया दाम 1,646 रुपये हो गया है, जो पहले 1,676 रुपये था। यह कदम कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा है, क्योंकि इससे उनके गैस की लागत कम होगी।

यह नई कटौती 1 जून 2024 को की गई पिछली कीमत एडजस्टमेंट करने के बाद की गई है। उस समय 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 69.50 रुपये की कटौती की गई थी। दामों में यह लगातार कमी व्यापार जगत के लिए अच्छी खबर है। आर्थिक चुनौतियों के बीच कई व्यवसाय अपने खर्चों को लेकर परेशान थे। गैस के दामों में यह कमी उनके लिए राहत लेकर आई है।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

बात करें घरेलू सिलेंडर की तो 1 जुलाई 2024 तक, रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये पर बनी हुई है।

गौर करने वाली बात ये है कि 1 जून 2023 को दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये थी। 30 अगस्त 2023 को, तेल कंपनियों ने कीमतों में 200 रुपये की बड़ी कटौती की घोषणा की, जिससे दाम 903 रुपये हो गया। इसके बाद, 9 मार्च 2024 को, इसकी कीमत में फिर 100 रुपये की कमी की गई।

First Published - July 1, 2024 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट