facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली हवाईअड्डे पर भीड़भाड़ : एएआई ने डायल से सेवाओं में कमी पर मांगा स्पष्टीकरण

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:58 PM IST
delhi airport

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने आज कहा कि उसने दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) को एक पत्र भेज कर यह स्पष्ट करने के लिए कहा है कि भीड़-भाड़ की हालिया घटनाओं के बीच ‘सेवाओं में कमी’ दूर करने के लिए उसने क्या उपाय किए हैं।

केंद्र सरकार द्वारा संचालित एएआई ने वर्ष 2006 में दिल्ली हवाई अड्डे को 30 साल की अवधि के लिए जीएमआर समूह के नेतृत्व वाली डायल को पट्टे पर दिया था। दोनों के बीच किए गए अनुबंध के अनुसार डायल को कुछ निश्चित उद्देश्य वाली गुणवत्ता आवश्यकताओं को बनाए रखना है।

इस अनुबंध में सेवा गुणवत्ता मानक बताते हैं कि बिजनेस क्लास और इकॉनमी क्लास के यात्रियों के लिए चेक-इन डेस्क पर कतार में लगने का अधिकतम समय क्रमशः पांच मिनट और 20 मिनट से अधिक नहीं होना चाहिए।

गुणवत्ता मानकों में यह भी कहा गया है कि 95 प्रतिशत यात्रियों के लिए सुरक्षा जांच के वास्ते कतार में लगने का अधिकतम समय 10 मिनट से अधिक नहीं होना चाहिए।

अनुबंध के अनुसार अगर इन सेवा गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं किया जाता है, तो एएआई डायल को दंड स्वरूप मासिक राजस्व का 0.5 प्रतिशत भुगतान करने के लिए कह सकता है।

एएआई ने बुधवार को एक बयान में कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर भीड़-भाड़ की हालिया घटनाओं के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डायल को कुछ सुधारात्मक निर्देश जारी किए हैं।

इसमें कहा गया है कि एएआई द्वारा एक पत्र भी जारी किया गया है, डायल की ओर से जवाब का इंतजार है। अगर जरूरत पड़ती है, तो समझौते के प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। डायल ने एएआई के पत्र के संबंध में बिजनेस स्टैंडर्ड के सवालों का जवाब नहीं दिया।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement