facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कांग्रेस के खाते फ्रीज, फिर रोक हटी

Advertisement

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने दावा किया था कि आम चुनाव की घोषणा होने से लगभग दो सप्ताह पहले की गई कार्रवाई से पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। 

Last Updated- February 16, 2024 | 11:43 PM IST
Congress

आयकर विभाग ने 115 करोड़ रुपये की रिकवरी की मांग का हवाला देते हुए कांग्रेस के 9 बैंक खाते ‘फ्रीज’ कर दिए। विपक्षी दल ने दावा किया कि बाद में आयकर अपील अधिकरण (आईटीएटी) ने अगले सप्ताह सुनवाई होने तक उसके खातों से रोक हटा दी। 

कांग्रेस ने लोक सभा चुनाव की घोषणा से कुछ हफ्ते पहले खातों पर लगी रोक को ‘लोकतंत्र पर तालेबंदी’ करार दिया और कहा कि अगर यह रोक नहीं हटती तो उसकी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती थीं। 

दूसरी ओर सूत्रों ने कहा कि केवल 115 करोड़ रुपये की रकम निकालने पर ही रोक लगाई गई है। आयकर अपीलीय अधिकरण मामले में अगली सुनवाई 21 फरवरी को करेगा।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने दावा किया था कि आम चुनाव की घोषणा होने से लगभग दो सप्ताह पहले की गई कार्रवाई से पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।  

माकन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘हमारी याचिका पर आयकर विभाग और आयकर अपील अधिकरण ने कहा है कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि 115 करोड़ रुपये बैंक खातों में रखे जाएं, हम उससे ऊपर की राशि ही खर्च कर सकते हैं। इसका मतलब है कि 115 करोड़ रुपये ‘फ्रीज’ कर दिए गए हैं। यह राशि हमारे चालू खाते से कहीं अधिक है।’

पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने कहा कि पार्टी को अब अपने बैंक खाते संचालित करने की अनुमति दे दी गई है। तन्खा ने कहा कि उन्होंने अधिकरण को बताया कि यदि पार्टी के खाते ‘फ्रीज’ रहेंगे तो कांग्रेस ‘चुनाव के उत्सव’ में भाग नहीं ले सकेगी। 

सूत्रों ने कहा कि यह मामला वर्ष 2018-19 के लिए आयकर विभाग की ओर से 103 करोड़ रुपये मांगे जाने से संबंधित है। यह रकम जुलाई 2021 में 105 हो गई। इसमें 32 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में और जोड़े गए , क्योंकि पार्टी ने देर से रिटर्न भरा था। सूत्रों ने कहा कि आयकर विभाग ने कांग्रेस का एक भी खाता सीज नहीं किया है।

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement