facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कांग्रेस का वित्त मंत्री पर रेस्तरां कारोबारी के अपमान का आरोप

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वित्त मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यह श्री अन्नपूर्णा रेस्तरां चेन के मालिक के साथ अपमानजनक व्यवहार से सत्ता के अहंकार की बू आती है।

Last Updated- September 13, 2024 | 11:19 PM IST
Congress accuses Finance Minister of insulting restaurant businessman कांग्रेस का वित्त मंत्री पर रेस्तरां कारोबारी के अपमान का आरोप

Nirmala Sitharaman restaurant owner controversy: रेस्तरां चेन के मालिक के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कथित तौर पर ‘माफी मांगने’ के वीडियो पर कांग्रेस ने सरकार पर चौतरफा हमला बोला। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अहंकार केवल अपमान ही देता है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की जटिल प्रणाली को लेकर अपनी बात रखने वाले कारोबारी को अपमानित किया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने वित्त मंत्री से माफी की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वित्त मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यह श्री अन्नपूर्णा रेस्तरां चेन के मालिक के साथ अपमानजनक व्यवहार से सत्ता के अहंकार की बू आती है।

उधर, भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि वित्त मंत्री सीतारमण और रेस्तरां चेन ‘श्री अन्नपूर्णा’ के मालिक श्रीनिवासन के बीच हुई निजी बातचीत का वीडियो पार्टी के कुछ पदाधिकारियों द्वारा साझा किया गया है। वह इसके लिए माफी मांगते हैं। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर प्रहार किया और कहा कि छोटे व्यवसायियों की मांगों को खारिज कर दिया जाता है, जबकि ‘अरबपति मित्रों’ के लिए लाल-कालीन बिछा दी जाती है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘जब कोयंबटूर में अन्नपूर्णा रेस्तरां जैसे छोटे व्यवसाय के मालिक हमारे लोक सेवकों से सरलीकृत जीएसटी व्यवस्था की मांग करते हैं, तो उनके अनुरोध को अहंकार और घोर अनादर के साथ खारिज किया जाता है।

Advertisement
First Published - September 13, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement