facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र राजूखेड़ी भाजपा में शामिल

Advertisement

पचौरी पहले कांग्रेस में कई प्रमुख पदों पर रहे थे, जिसमें पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का पद भी शामिल था।

Last Updated- March 09, 2024 | 12:15 PM IST
Suresh Pachauri Joins BJP

लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी और पूर्व विधायकों सहित कई अन्य लोग शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पचौरी, राजूखेड़ी और अन्य नेता सुबह पार्टी के राज्य मुख्यालय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, विशाल पटेल भी उन नेताओं में शामिल थे, जो सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए। गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले पचौरी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री (रक्षा उत्पादन और आपूर्ति) रह चुके हैं। वह कांग्रेस के चार बार राज्यसभा सदस्य भी रहे चुके हैं।

पचौरी पहले कांग्रेस में कई प्रमुख पदों पर रहे थे, जिसमें पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का पद भी शामिल था। वह युवा कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रहे।

प्रमुख आदिवासी नेता राजूखेड़ी को कांग्रेस के टिकट पर धार (अनुसूचित जनजाति) लोकसभा सीट से तीन बार – 1998, 1999 और 2009 में सांसद चुना गया था। कांग्रेस में शामिल होने से पहले, वह 1990 में भाजपा विधायक के रूप में चुने गए थे।

Advertisement
First Published - March 9, 2024 | 12:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement