facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, पार्टी ने तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 3:39 PM IST
signals from karnataka

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुनने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और पार्टी नेताओं- जितेंद्र सिंह एवं दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल ने बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक सीएलपी की बैठक की निगरानी करेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री सुशील कुमार शिंदे (पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र), श्री जितेंद्र सिंह (पार्टी महासचिव) और श्री दीपक बाबरिया (पूर्व महासचिव) को विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।’’

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उसके एकमात्र दक्षिणी गढ़ कर्नाटक से पर्याप्त बहुमत के साथ बेदखल कर राज्य में शनिवार को शानदार वापसी की।

कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आज शाम को होगी, जहां नेता के चयन को लेकर फैसला किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और केपीसीसी अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार दोनों ही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement