facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन की सरकारी मीडिया का मोदी के लिए तारीफ से आश्चर्य नहीं: कांग्रेस

Advertisement

पार्टी ने आरोप लगाया कि यह मोदी ही थे जिन्होंने उस देश के हितों को समायोजित किया और उसे भारत के पड़ोस में प्रभाव हासिल करने की अनुमति दी।

Last Updated- January 05, 2024 | 11:17 PM IST
Jairam Ramesh
Representative Image

ग्लोबल टाइम्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए एक आलेख प्रकाशित होने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि चीन के सरकारी मीडिया ने उनकी प्रशंसा की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह मोदी ही थे जिन्होंने उस देश के हितों को समायोजित किया और उसे भारत के पड़ोस में प्रभाव हासिल करने की अनुमति दी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘चीन की आधिकारिक मीडिया में प्रधानमंत्री की प्रशंसा से उनका प्रशस्ति-गान करने वाले खुश हैं। और उन्हें चीन से प्रशंसा क्यों नहीं मिलनी चाहिए? आखिरकार वह और सिर्फ वह ही थे, जिन्होंने – चीनियों को 19 जून, 2020 को अपने सार्वजनिक बयान- ‘न कोई हमारी सीमा में घुस आया है, न ही कोई घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्ज़े में हैं’ के साथ क्लीन चिट दे दी थी। हमारे सैनिकों के लिए गंभीर अपमान होने के अलावा, इस झूठ ने कोर कमांडर-स्तर की वार्ता के 18 दौर में हमारे रुख को बहुत नुकसान पहुंचाया और मई 2020 से 2,000 वर्ग किलोमीटर नए भारतीय क्षेत्र पर चीनी नियंत्रण बरकरार रखने में योगदान दिया।’

चीन के सरकारी अखबार के एक आलेख में कहा गया है कि भारत विमर्श बनाने और विकसित करने में आश्वस्त और सक्रिय हो गया है अखबार ने प्रधानमंत्री मोदी के तहत आर्थिक, सामाजिक शासन और विदेश नीति के क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति की प्रशंसा की है।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 11:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement