facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rahul Gandhi को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस करेगी देशव्यापी सत्याग्रह

Advertisement
Last Updated- March 26, 2023 | 9:14 AM IST
रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकवा दी पर पेपर लीक नहीं रोक पा रहे… राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, 'If you can stop war, why not NEET paper leaks?' Rahul Gandhi asks PM Modi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रविवार को महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एकदिवसीय सत्याग्रह करेंगे। पार्टी के अनुसार, राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए यह ‘संकल्प सत्याग्रह’ सभी प्रांतों एवं जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष होगा। यह पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू आरंभ होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के कई अन्य नेता दिल्ली में राजघाट पर आयोजित ‘संकल्प सत्याग्रह’ में शामिल होंगे। केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के मानहानि के एक मामले में दो साल जेल की सजा सुनाये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनका अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। उल्लेखनीय है कि सूरत की एक अदालत ने यह फैसला ‘‘मोदी उपनाम’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर दिया था।

राहुल गांधी ने दावा किया है कि उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य इसलिए ठहराया गया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बात से डरे हुए थे कि संसद में उनका (राहुल) अगला भाषण भी अडाणी मामले पर होने वाला था।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश इकाइयों को भेजे पत्र में कहा, ‘‘न्याय की इस लड़ाई में राहुल गांधी अकेले नहीं हैं, लाखों कांग्रेसी और करोड़ों लोग उनके साथ खड़े हैं। हम अपने नेता और उनकी निडर लड़ाई के समर्थन में सत्याग्रह करेंगे।’’

Advertisement
First Published - March 26, 2023 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement