facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मध्य प्रदेश-राजस्थान में दूषित कफ सिरप से बच्चों की मौत, भारत में बढ़ रही घटिया दवाओं की बिक्री

Advertisement

इस साल 2025 में लगभग 1,139 दवाइयां घटिया पाई गईं, जिनमें 45 फीसदी गोलियां, 14 फीसदी कैप्सूल और 8 फीसदी लिक्विड फॉर्मूलेशन शामिल थे

Last Updated- October 08, 2025 | 10:08 PM IST
Pharma

मध्य प्रदेश और राजस्थान में दूषित कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले ने एक बार फिर भारत में घटिया दवाओं को लेकर बढ़ती चिंता को उजागर किया है। अब एक बार फिर उन दवाइयों पर चिंता जताई जा रही हैं जो सरकारी गैर-मानक गुणवत्ता औषधि (एनएसक्यूडी) परीक्षणों में खरी नहीं उतरतीं।

इस साल 2025 में लगभग 1,139 दवाइयां घटिया पाई गईं, जिनमें 45 फीसदी गोलियां, 14 फीसदी कैप्सूल और 8 फीसदी लिक्विड फॉर्मूलेशन शामिल थे। यह समस्या सिर्फ घरेलू बाजार तक ही सीमित नहीं है। 2023 में भारत को वैश्विक जांच का सामना करना पड़ा जब उसके कफ सिरप को गाम्बिया में दर्जनों बच्चों की हुई मौत से जोड़ा गया।

भारत में एनएसक्यूडी परीक्षणों में विफल होने वाली दवाओं की संख्या 2019 में 404 से घटकर 2020 में 322 हो गई थी। मगर बाद में यह संख्या साल 2022 में बढ़कर 573 और 2025 में 1,139 हो गई।

भारत के जिन सात राज्यों में घटिया दवाएं जब्त की गई हैं, उनमें से चार राज्यों में हर साल ऐसी दवाइयों में वृद्धि देखी गई है। इनमें पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और महाराष्ट्र की सबसे अधिक हिस्सेदारी रही है। जांच के दौरान नियामकों ने पाया कि सक्रिय अवयवों से संबंधित मानदंडों का अधिकतर उल्लंघन किया गया था।

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement