facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अपने तय कार्यक्रम जारी रखें, यही सही मायने में हीरा बा को श्रद्धांजलि: पारिवारिक सूत्र

Advertisement
Last Updated- December 30, 2022 | 10:26 AM IST
PM Modi mother mortal remains
PTI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिवार के सदस्यों ने, उनकी मां हीराबेन के वास्ते दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया और लोगों से अपने तय कार्यक्रम को जारी रखने का अनुरोध करते हुए कहा कि यही सही मायने में हीरा बा को श्रद्धांजलि होगी।

पारिवारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘ हम इस कठिन समय में दुआओं के लिए आप सभी का शुक्रिया अदा करते हैं। सभी से विनम्र निवेदन है कि वे दिवंगत आत्मा को याद करते हुए अपने तय कार्यक्रम व प्रतिबद्धताओं को जारी रखें। यही सही मायने में हीरा बा को श्रद्धांजलि होगी।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में 7,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व लोकार्पण से संबंधित पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेंगे। मोदी अपनी मां हीराबेन के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए अहमदाबाद में हैं। उनकी मां का अहमदाबाद के एक अस्पताल में शुक्रवार को तड़के निधन हो गया। वह 99 वर्ष की थीं।

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement