facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में साइबर क्राइम पर लगाम: 6.69 लाख सिम कार्ड और 1.32 लाख IMEI नंबर हुए ब्लॉक

Advertisement

साइबर क्राइम पर सख्ती: सरकार ने फर्जी सिम कार्ड और अंतरराष्ट्रीय स्पूफ कॉल्स के खिलाफ बड़ा कदम उठाया, I4C के तहत 3,431 करोड़ रुपये की राशि बचाई।

Last Updated- November 27, 2024 | 9:27 PM IST
Cyber ​​Crime

साइबर अपराधों पर सख्ती दिखाते हुए केंद्र सरकार ने अब तक 6.69 लाख फर्जी सिम कार्ड और 1.32 लाख अंतरराष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या (IMEI) ब्लॉक कर दिए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने बुधवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि सरकार और टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं (TSPs) ने मिलकर एक ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जो अंतरराष्ट्रीय स्पूफ कॉल्स को पहचानकर ब्लॉक करता है। ये कॉल्स भारतीय मोबाइल नंबर का उपयोग कर, भारत से ही की गई लगती हैं, लेकिन असल में विदेशों से साइबर अपराधियों द्वारा की जाती हैं।

स्पूफ कॉल्स और डिजिटल फर्जीवाड़े का पर्दाफाश

बंदी संजय कुमार ने कहा, “हाल ही में फर्जी डिजिटल गिरफ्तारी, फेडेक्स स्कैम और सरकारी अधिकारियों के नाम पर धोखाधड़ी जैसे मामलों में इन स्पूफ कॉल्स का इस्तेमाल किया गया। टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे कॉल्स को तुरंत ब्लॉक करने के निर्देश दिए गए हैं।”

साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

मंत्री ने बताया कि 15 नवंबर 2024 तक देश में 6.69 लाख फर्जी सिम कार्ड और 1.32 लाख IMEI नंबर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर ब्लॉक किए गए हैं।

I4C के तहत बचाए 3,431 करोड़ रुपये

2021 में शुरू किए गए ‘फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग और मैनेजमेंट सिस्टम’ के तहत अब तक 9.94 लाख से ज्यादा शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 3,431 करोड़ रुपये की राशि धोखाधड़ी से बचाई जा चुकी है।

यह कदम साइबर अपराधियों के खिलाफ देश की एक बड़ी जीत मानी जा रही है। सरकार के इस कदम से न केवल साइबर अपराधों पर लगाम कसी जा रही है, बल्कि डिजिटल भारत को सुरक्षित बनाने की दिशा में भी बड़ी पहल हो रही है। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 9:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement