facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सहकारी निर्यात संस्था NCEL को 7,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले : अमित शाह

एनसीईएल को निर्यात से होने वाले कुल लाभ में से करीब 50 प्रतिशत सीधे सदस्य किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाएगा।

Last Updated- October 23, 2023 | 1:38 PM IST
Amit Shah

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि नव स्थापित नेशनल कोऑपरेटिव फॉर एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (NCEL) को अब तक 7,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

शाह ने यहां एनसीईएल का ‘लोगो’ और वेबसाइट जारी करते हुए कहा कि सहकारी समिति यह सुनिश्चित करेगी कि निर्यात का लाभ सहकारी समितियों के सदस्य किसानों तक पहुंचे और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अलावा निर्यात लाभ का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा वह उनके साथ साझा करेगी।

मंत्री ने राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ वर्तमान में एनसीईएल एक अस्थायी कार्यालय से काम कर रहा है। हम कर्मचारियों की भर्ती कर रहे हैं। अब तक हमें (एनसीईएल) 7,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं…।’’

उन्होंने कहा कि एनसीईएल न केवल निर्यात से मुनाफा कमाने पर ध्यान केंद्रित करेगा बल्कि किसानों को निर्यात बाजार के लिए उत्पाद बनाने में भी मदद करेगा। यह सहकारी समितियों के सदस्य किसानों के साथ लाभ भी साझा करेगा।

यह भी पढ़ें : आर्थिक नीतियां सुधार कर बेहतर कर सकता है भारत: ऐनी क्रुएगर

शाह ने कहा कि एनसीईएल सदस्य किसानों से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं को एमएसपी पर खरीदेगा। एनसीईएल को निर्यात से होने वाले कुल लाभ में से करीब 50 प्रतिशत सीधे सदस्य किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाएगा। मुनाफा एमएसपी के इतर होगा। शाह ने यहां पूसा परिसर में आयोजित संगोष्ठी में पांच एनसीईएल सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एनसीईएल के निर्माण से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। यह देश के विकास और ग्रामीण परिवर्तन में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि सहकारी क्षेत्र निर्यात क्षमता का दोहन कर सकता है क्योंकि वैश्विक स्तर पर भारत पर जोर दिया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सहकारी समितियों को निर्यात बाजार के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का अनुपालन करने वाले गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : RRTS: गाजियाबाद में भी दिल्ली मेट्रो जैसा नजारा, लोगों को आई 21 साल पहले की याद

इस कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा, सहकारिता सचिव ज्ञानेश कुमार और एनसीईएल प्रमुख पंकज कुमार बंसल भी मौजदू थे। एनसीईएल को इस साल 25 जनवरी को बहु-राज्य सहकारी सोसायटी अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया था।

अधिकृत शेयर पूंजी 2,000 करोड़ रुपये है और निर्यात में रुचि रखने वाली प्राथमिक से शीर्ष स्तर तक की सहकारी समितियां इसकी सदस्य बनने के लिए पात्र हैं। देश में करीब आठ लाख सहकारी समितियां हैं, जिसके 29 करोड़ से अधिक सदस्य हैं।

First Published - October 23, 2023 | 1:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट