facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Corona New Cases: भारत में कोविड-19 के 918 नए मामले, चार मरीजों की मौत

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 11:16 AM IST
Coronavirus Case in India

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 918 नए मामले पाए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 6,350 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कुल 918 नए मामले सामने आए, जबकि चार और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,806 हो गई।

देश में कोरोना वायरस से राजस्थान में दो और कर्नाटक में एक मरीज की मौत हुई। वहीं, केरल में कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करते हुए एक मामला जोड़ा गया है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,96,338 हो गई है।

वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.8 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,59,182 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। वेबसाइट के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 11:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement