facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coronavirus Update: दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए आज बैठक करेंगे केजरीवाल

Advertisement
Last Updated- March 31, 2023 | 10:31 AM IST
Delhi CM Arvind Kejriwal

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शहर में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को बैठक करेंगे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

भारद्वाज ने गुरुवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने घोषणा की थी कि केजरीवाल स्थिति की समीक्षा करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि बैठक में केजरीवाल को पिछले सप्ताह सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में आयोजित ‘मॉक ड्रिल’ के नतीजों से अवगत कराया जाएगा और मामलों में वृद्धि के मद्देनजर अन्य राज्यों द्वारा किए गए उपायों के बारे में बताया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 295 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 12.48 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 31 अगस्त के बाद बुधवार को सर्वाधिक 300 दैनिक मामले दर्ज किए गए थे और दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि संक्रमण दर 13.89 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 10:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement