facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coronavirus Update: कोविड-संबंधी सुविधाओं की ऑपरेशनल तैयारी सुनिश्चित करने के लिए ‘मॉक ड्रिल’ करेंगे राज्य

Advertisement
Last Updated- December 23, 2022 | 1:22 PM IST
Shutter Stock

ऑक्सीजन संयंत्रों, वेंटिलेटर, रसद और मानव संसाधन पर विशेष ध्यान देने के साथ कोविड-समर्पित सुविधाओं की ऑपरेशनल तैयारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश मंगलवार को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में मॉक ड्रिल करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया शुक्रवार दिन में तीन बजे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ डिजिटल बैठक में इस संबंध में परामर्श जारी करेंगे।

राज्यों को पहले से जारी निगरानी रणनीति के अनुसार निगरानी को मजबूत करने के लिए कहा गया है।

उन्हें आगामी त्योहारी मौसम और नए साल के मद्देनजर परीक्षण के बुनियादी ढांचे में सुधार सुनिश्चित करने, एहतियाती खुराक बढ़ाने को प्रोत्साहित करने और कोविड उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) का पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

उन्हें पूरे जीनोम अनुक्रमण को बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने की भी सलाह दी गई है कि इसके लिए बड़ी संख्या में नमूने भेजे जाएं।

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 1:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement