facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GDP से पिछड़ रहा कॉरपोरेट जगत, लगातार 9 तिमाहियों से रेवेन्यू ग्रोथ कमजोर

Advertisement

पिछली नौ तिमाहियों में भारत का नॉमिनल जीडीपी गैर-वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों द्वारा दर्ज वृद्धि दर से दोगुनी से भी अधिक दर से बढ़ा है।

Last Updated- September 09, 2025 | 11:15 PM IST
Corporate

हाल की तिमाहियों में भारत की मुख्य आ​र्थिक वृद्धि दर मजबूत रही है। लेकिन इसके बावजूद इससे कॉरपोरेट जगत को तेजी से बढ़ने में मदद नहीं मिली है। कंपनियों का राजस्व भारत की जीडीपी वृद्धि से लगातार कम ही बना हुआ है। सूचीबद्ध कंपनियों – गैर-बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा (गैर-बीएफएसआई)- की संयुक्त शुद्ध बिक्री 2025-26 की पहली तिमाही के दौरान लगातार नौवीं तिमाही में भारत की नॉमिनल जीडीपी की तुलना में धीमी रही।

बीएफएसआई को छोड़ दें तो शेष सूचीबद्ध कंपनियों की संयुक्त शुद्ध बिक्री वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 5.3 प्रतिशत बढ़ी जबकि इसी तिमाही में भारत की नॉमिनल जीडीपी में 8.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसकी तुलना में कॉरपोरेट राजस्व वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 6.2 प्रतिशत बढ़ा जबकि इसी तिमाही में भारत के नॉमिनल जीडीपी में 9.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

पिछली नौ तिमाहियों में भारत का नॉमिनल जीडीपी गैर-वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों द्वारा दर्ज वृद्धि दर से दोगुनी से भी अधिक दर से बढ़ा है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही से नॉमिनल जीडीपी में औसतन 9.6 प्रतिशत सालाना दर से इजाफा हुआ है जबकि इस दौरान गैर-बीएफएसआई कंपनियों की शुद्ध बिक्री में औसतन 4.5 प्रतिशत सालाना वृद्धि हुई है।

बीएफएसआई क्षेत्र भी अब भारत के जीडीपी से कम प्रदर्शन कर रहा है। पिछली तीन तिमाहियों में शुद्ध बिक्री भारत के नॉमिनल जीडीपी की तुलना में धीमी गति से बढ़ी है। इस क्षेत्र की संयुक्त शुद्ध बिक्री वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 8.4 प्रतिशत बढ़ी जो एक साल पहले की 16.6 प्रतिशत की सालाना वृद्धि से काफी कम है।

Advertisement
First Published - September 9, 2025 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement