facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदालत ने ईडी से कहा, money laundering के आरोपों के खिलाफ सुकेश की याचिका पर अपना रुख स्पष्ट करें

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 4:08 PM IST
Conman Sukesh Chandrashekhar

दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय से कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की उस याचिका पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है, जिसमें 2017 निर्वाचन आयोग रिश्वत मामले में धन शोधन रोधी कानून के तहत उसके खिलाफ आरोप तय किए जाने को चुनौती दी गई है। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार ने याचिकाकर्ता के वकील और एजेंसी की दलीलें सुनने के बाद कहा कि मामले पर ‘‘ और गौर किए जाने की जरूरत है।’’

न्यायमूर्ति कुमार ने दोनों पक्षों को लिखित प्रतिवेदन दाखिल करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ आप दोनों लिखित प्रतिवेदन दाखिल करें। मैं अभी नोटिस जारी नहीं कर रहा हूं।’’ याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि इस मामले में अपराध के संबंध में कार्यवाही पर रोक के मद्देनजर निचली अदालत धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आरोप तय नहीं कर सकती थी।

प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने कहा कि याचिका मामले को लटकाने का एक तरीका है और अगर याचिकाकर्ता के तर्क को स्वीकार किया जाता है, तो इसके ‘‘व्यापक परिणाम’’ होंगे।

धन शोधन का यह मामला दिल्ली पुलिस की, 2017 के उस मामले की जांच के दौरान सामने आया, जिसमे आरोप लगाया गया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने अन्नाद्रमुक के पूर्व नेता टीटीवी दिनाकरण से निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए पैसे लिए, ताकि तमिलनाडु की आर. के. नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वीके शशिकला गुट के लिए अन्नाद्रमुक का ‘दो पत्तियों’ का चुनाव चिह्न प्राप्त किया जा सके।

उच्च न्यायालय ने 2019 में दिनाकरण और सुकेश के खिलाफ रिश्वत के मामले में सुनवाई पर रोक लगा दी थी। निचली अदालत ने चंद्रशेखर के खिलाफ पिछले साल अक्टूबर में पीएमएलए के तहत आरोप तय किए थे। पिछले साल के शुरू में ही सुकेश को एक अन्य मामले के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया था । वह अभी जेल में है। इस मामले की आगे की सुनवाई पांच अप्रैल को की जाएगी। सुकेश पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कुछ अन्य नामी लोगों के साथ कथित तौर धोखाधड़ी करने और जबरन पैसे वसूलने का मामला भी चल रहा है।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement