facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Covid-19 cases in India: भारत में 24 घंटे में कोविड-19 से 5 मौतें, ए​क्टिव केस बढ़कर 4,026 हुए

Advertisement

Covid-19 cases in India: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से कोविड-19 के सैम्पल कलेक्शन और टे​स्टिंग सेंटर एवं ट्रांसपोर्टेशन को लेकर उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट मांगी है।

Last Updated- June 03, 2025 | 11:27 AM IST
Covid 19
Covid-19 cases in India: मरने वालों में से चार बुजुर्ग थे, जो पहले से ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप और निमोनिया जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। (Representational Image)

Covid-19 cases in India: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के चलते 5 लोगों की जान चली गई है। मंगलवार (3 जून तक) देश में ए​क्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4,026 हो गई है। यह आंकड़ा पिछले दिन के 3,961 केस से थोड़ा ज्यादा है। इस तरह, बीते 24 घंटे में 65 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 22 मई के बाद से ए​क्टिव मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। उस समय यह संख्या केवल 257 थी, जो अब 4,000 को पार कर गई है। केरल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है, जिसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में भी मामले बढ़ रहे हैं। मरने वालों में से चार बुजुर्ग थे, जो पहले से ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप और निमोनिया जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे।

कर्नाटक में एहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेजों में छात्र, शिक्षक और अन्य कर्मचारी मास्क पहने हुए हैं और सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से कोविड-19 के सैम्पल कलेक्शन और टे​स्टिंग सेंटर एवं ट्रांसपोर्टेशन को लेकर उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट मांगी है।

राज्यवार कोविड के मामले

State Active Cases New Cases (Last 24 Hours) Deaths (Last 24 Hours)
Kerala 1,416 -19 1
Maharashtra 494 -12 2
Gujarat 397 +59 0
Delhi 393 -90 0
West Bengal 372 +41 1
Karnataka 311 +58 0
Tamil Nadu 215 +26 1

ICMR के मुताबिक ज्यादातर मामले हल्के

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि ज्यादातर कोविड-19 संक्रमण हल्के ही हैं। उन्होंने एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और एनबी.1.8.1 जैसे कुछ सब-वेरिएंट की पहचान की है, जिनमें से एलएफ.7, एक्सएफजी और जेएन.1 सबसे आम हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मई 2025 तक एलएफ.7 और एनबी.1.8 जैसे सब-वेरिएंट को “वेरिएंट्स अंडर मॉनिटरिंग” की कैटेगरी में रखा है। यह कैटेगरी “वेरिएंट्स ऑफ कंसर्न” और “वेरिएंट्स ऑफ इंटरेस्ट” से ठीक नीचे आती है।


Note: This content is for informational purposes only and is not a substitute for professional medical advice.

Advertisement
First Published - June 3, 2025 | 11:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement