facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Covid-19 India update: भारत में 24 घंटे में कोरोना से 11 मौतें, एक्टिव केस घटकर 7,264 हुए

Advertisement

Covid-19 India update: स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 119 कम संक्रमण दर्ज किए गए। हालांकि, इस दौरान 11 मौतें भी हुईं।

Last Updated- June 16, 2025 | 10:17 AM IST
Covid 19
Covid-19 India update: देश में कोविड-19 के मामलों में जो हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

Covid-19 India update: भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले सोमवार (16 जून) को घटकर 7,264 रह गए, जो रविवार को 7,383 थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 119 कम संक्रमण दर्ज किए गए। हालांकि, इस दौरान 11 मौतें भी हुईं।

इनमें से 7 मौतें केरल से सामने आईं, जबकि दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से एक-एक मौत दर्ज हुई। मृतकों में केरल का एक 33 वर्षीय युवक भी शामिल था, जबकि बाकी अधिकतर बुजुर्ग थे, जिन्हें पहले से सांस और अन्य पुरानी बीमारियां थीं।

नए वैरिएंट्स से बढ़ रहे केस

देश में कोविड-19 के मामलों में जो हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है, उसका संबंध LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 जैसे नए सबवैरिएंट्स से जोड़ा जा रहा है।

राज्यवार स्थिति: केरल में सबसे अधिक सक्रिय केस

राज्य ए​क्टिव मामले नए मामले (बीते 24 घंटे में) मृत्यु (बीते 24 घंटे में)
केरल 1,920 -87 7
महाराष्ट्र 540 -38 1
गुजरात 1,433 -08 0
दिल्ली 649 -33 1
राजस्थान 222                            +30                                0
कर्नाटक 591 +18 0
तमिलनाडु 220 -23 0

सभी के लिए बूस्टर की जरूरत नहीं: हेल्थ एक्सपर्ट

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि इस समय सामूहिक बूस्टर डोज अभियान की जरूरत नहीं है। इसके बजाय, बुजुर्गों, पुरानी बीमारियों से ग्रसित लोगों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों को लक्षित कर टारगेटेड बूस्टर रणनीति अपनाई जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि हाइब्रिड इम्युनिटी, यानी वैक्सीनेशन और पूर्व संक्रमण से बनी प्रतिरक्षा, अधिकांश आबादी में पहले से मौजूद है, इसलिए आम जनता के लिए अतिरिक्त डोज जरूरी नहीं है।

मास्क, सफाई और सतर्कता जरूरी

हेल्थ एक्सपर्ट ने फिर से कहा है कि मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़भाड़ से बचना अब भी जरूरी है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट रहने और तैयारी बढ़ाने की सलाह दी है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी दोहराया है कि बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है, खासकर मास्क और साफ-सफाई को लेकर। इसके साथ ही, डॉक्टरों ने लोगों से आग्रह किया है कि वे कोविड को अन्य मौसमी वायरल संक्रमणों से अलग पहचानें, क्योंकि लक्षण जैसे बुखार, थकान और सांस की समस्या दोनों में समान हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 16, 2025 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement