facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Covid 19 : देश में बढ़ रहा संक्रमण, एक दिन में कोरोना के 3,095 नए मरीज मिले

Advertisement
Last Updated- March 31, 2023 | 11:44 PM IST
Coronavirus case in India

भारत में शुक्रवार को 3,095 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब देश भर में एक्टिव मरीजों की संख्या 15,208 हो गई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में 425 नए मरीज मिले हैं। हालांकि यह संख्या गुरुवार से 38 फीसदी कम है।

राज्य सरकार ने 24 दिसंबर से अब तक मुंबई, पुणे और नागपुर हवाईअड्डे पर आने वाई 16,28,447 यात्रियों की जांच की है, जिनमें 36,254 अंतरराष्ट्रीय यात्री शामिल है। इस दौरान करीब 43 यात्री आरटी पीसीआर जांच में संक्रमित मिले। प्रदेश की राजधानी मुंबई में अभी 937 एक्टिव मरीज हैं जबकि पड़ोसी जिले ठाणे में एक्टिव मरीजों की संख्या 566 है।

इस बीच दिल्ली सरकार ने कहा कि कोविड 19 से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार सभी कोरोना मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग करवा रही है और मरीजों के इलाज के लिए अलग से 7,986 बेड तैयार हैं।

दिल्ली में गुरुवार को 295 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 932 हो गई। केजरीवाल ने कहा कि कोविड का एक्सबीबी 1.16 वैरिएंट वर्तमान में प्रमुख है। इस कारण 48 फीसदी एक्टिव मरीज हैं। उन्होंने कहा कि यह तेजी से फैल रहा है मगर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च को हर दिन 42 नए मरीज मिल रहे थे और अगले 15 दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर 295 हो गया है। 

दक्षिणी राज्य तमिलनाडु ने 1 अप्रैल से प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। करीब 11,300 अस्पतालों की चिकित्सकों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मी, मरीज और सभी आने वाले लोगों से मास्क लगाने के लिए कहा गया है क्योंकि माना जाता है कि संक्रमण की शुरुआत अस्पतालों से ही होती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने टीकाकरण पर विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह (एसएजीई) की बैठक के बाद लोगों से प्राथमिकता के तौर पर कोरोनारोधी टीका लगवाने की अपील की है।

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement