facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Covid-19 Update: कोविड के सक्रिय मामले दिसंबर 2023 के बाद से सबसे कम

Advertisement

देश में रविवार को कोविड के कुल 2,059 मामले दर्ज किए गए हैं, जो एक महीने पहले रिकॉर्ड किए गए 2,311 मामलों के बाद से सबसे कम है।

Last Updated- January 21, 2024 | 10:35 PM IST
Covid

Covid-19 Update: भारत में कोविड-19 के मामले घट रहे हैं। इस समय कोविड के मामले घटकर पिछले साल 20 दिसंबर के बाद के निचले स्तर पर आ गए हैं। देश में रविवार को कोविड के कुल 2,059 मामले दर्ज किए गए हैं, जो एक महीने पहले रिकॉर्ड किए गए 2,311 मामलों के बाद से सबसे कम है।

भारत में कोविड-19 के खतरे की घंटी एक बार फिर बज गई थी, जब पिछले साल 17 दिसंबर को जेएन-1 का मामला सामने आया। तब भारत में कोविड के कुल मामले 4,50,04,816 हो गए थे, उसके बाद 21 जनवरी तक मामले और बढ़कर 4,50,23,751 पर पहुंच गए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 512 सक्रिय मामले हैं, जो देश में कुल सक्रिय मामलों का 25 प्रतिशत है। इसके बाद कर्नाटक में 483, महाराष्ट्र में 439 और केरल में 182 सक्रिय मामले हैं।
17 दिसंबर से अब तक देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड से 126 लोगों की मौत हुई। सबसे ज्यादा 52 मौतें केरल में हुईं। इसके बाद कर्नाटक में 32, महाराष्ट्र में 12, छत्तीसगढ़ में 3 तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 2-2 मौतें हुईं।

कोविड के मामलों में तेज बढ़त की वजह बताते हुए फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में श्वसन संबंधी विभाग के निदेशक मनोज गोयल ने कहा कि जेएन-1 किस्म का महामारी की गति में असर जरूर रहा है, लेकिन इसे एकमात्र वजह नहीं माना जा सकता है।

 

Advertisement
First Published - January 21, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement