facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

COVID-19 Update : एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में 1805 नए केस आए सामने

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 11:32 AM IST
coronavirus

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1805 नए मामले मिले हैं जिसके बाद देश में 134 दिन के बाद उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 3.19 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.39 प्रतिशत है।

मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10,300 हो गई है। बीते 24 घंटे में संक्रमण से छह लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,837 हो गई है।

चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है जबकि केरल में संक्रमण से दो लोगों की मौत की सूचना है। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों की संख्या 4.47 करोड़ (4,47,05,952) हो गई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.79 फीसदी है। अबतक 4,41,64,815 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement