facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

COVID-19 Update: भारत में कोरोना वायरस के XBB.1.5 वेरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर सात हुई

Advertisement
Last Updated- January 06, 2023 | 8:38 AM IST
Deaths due to covid

भारत में कोरोना वायरस के एक्सबीबी.1.5 स्वरूप (XBB.1.5 variant) के मामलों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है। भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इन्साकॉग) के आंकड़ों में गुरुवार को यह जानकारी दी गयी।

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि के लिए इसी स्वरूप को जिम्मेदार माना जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक सात मामलों में से तीन गुजरात में और एक-एक कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में पाए गए। कोरोना वायरस का एक्सबीबी.1.5 स्वरूप ओमीक्रोन एक्सबीबी स्वरूप का ही एक उपस्वरूप है, जो ओमीक्रोन बीए.2.10.1 और बीए.2.75 उपस्वरूप का पुनः संयोजक है। अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित 44 प्रतिशत मरीजों में एक्सबीबी और एक्सबीबी.1.5 स्वरूप ही पाया गया है।

इन्साकॉग के अनुसार ओमीक्रोन के बीएफ.7 उपस्वरूप के भी सात मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से पश्चिम बंगाल में चार, गुजरात में दो और ओडिशा में एक मामला सामने आया है।

चीन में कोविड-19 महामारी की मौजूदा भयावह लहर के लिए कोरोना वायरस के इसी स्वरूप को जिम्मेदार माना जा रहा है।

Advertisement
First Published - January 6, 2023 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement