facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गुजरात में 40 नव निर्वाचित विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: ADR

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:59 PM IST
गुजरात चुनाव

गुजरात विधानसभा के नव निर्वाचित 182 विधायकों में से करीब 40 के खिलाफ आपाराधिक मामले लंबित हैं। यह जानकारी ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (ADR) और ‘गुजरात इलेक्शन वॉच’ ने उनके हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर दी है। ADR के मुताबिक इन 40 में से 29 (कुल 182 में से 16 फीसदी) के खिलाफ संगीन मामले दर्ज हैं जैसे हत्या की कोशिश, बलात्कार आदि। इन 29 में से 20 भारतीय जनता पार्टी (BJP), चार कांग्रेस व दो आम आदमी पार्टी (AAP) से हैं। इनके अलावा एक निर्दलीय है और एक समाजवादी पार्टी का विधायक है।

गुजरात विधानसभा के आठ दिसंबर को घोषित हुए चुनाव नतीजों में भाजपा ने लगातार सातवीं बार यहां सरकार बनाने के लिए जनादेश हासिल किया है। उसे 156 सीटें मिली जबकि कांग्रेस के 17 और आप के पांच उम्मीदवार जीते। ADR के मुताबिक भाजपा के 156 विधायकों में से 26 (17 फीसदी), कांग्रेस के 17 विधायकों में से नौ (53 फीसदी), आप के पांच में से दो विधायक (40 फीसदी), तीन निर्दलीय में दो (68 फीसदी) और समाजवादी पार्टी के एकमात्र विधायक ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले लंबित होने की घोषणा की है।

ADR चुनाव सुधारों के लिए काम करता है और सभी 182 नवनिर्वाचित विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण करने के बाद रिपोर्ट तैयार करता है। उसके विश्लेषण में कहा गया है कि 2017 की तुलना में आपराधिक मामलों का सामना करने वाले विधायकों की संख्या में कमी आई है। पिछली विधानसभा में 47 सदस्य आपराधिक मामलों का सामना कर रहे थे। कम से कम तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने बताया है कि उनके खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज है। इनमें वांसदा से कांग्रेस विधायक अनंत पटेल, पाटन से कांग्रेस विधायक कीर्ति पटेल और ऊना से भाजपा विधायक कालूभाई राठौर शामिल हैं।

यह भी पढ़े: UP Bypoll Result 2022: मैनपुरी में डिंपल यादव को भारी बढ़त, रामपुर और खतौली में भी गठबंधन प्रत्याशी आगे

विश्लेषण से यह भी पता चलता है कि चार विजयी उम्मीदवारों ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (यौन उत्पीड़न) या धारा 376 (बलात्कार) के तहत महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामलें दर्ज होने की जानकारी दी है। इन चार में से भाजपा के जेठा भरवाड़ के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज है जबकि कांग्रेस के जिग्नेश मेवाणी, भाजपा के जनक तलविया और आप के चैतर वसावा के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज है।

Advertisement
First Published - December 11, 2022 | 6:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement