facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Operation Sindoor के दौरान बढ़ी TV पर न्यूज देखने वालों की भीड़, BARC की रिपोर्ट में खुलासा

Advertisement

हिंदी भाषा के समाचारों ने 18वें सप्ताह में 254 का उच्चतम ग्रॉस रेटिंग पॉइंट (जीपीआर) हासिल किया। तुलनात्मक रूप से इससे पहले के सप्ताह में इस श्रेणी में जीआरपी 178 पर था।

Last Updated- May 19, 2025 | 11:18 PM IST
Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान | फाइल फोटो

ऑपरेशन सिंदूर (7 मई से 9 मई) के दौरान तीन दिनों में समाचार श्रेणी में टेलीविजन दर्शकों की संख्या 16 प्रतिशत तक बढ़ गई थी। अमूमन कुल व्यूअरशिप में समाचारों का योगदान सामान्य तौर पर 6 प्रतिशत रहता है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 3 मई से 9 मई (18वां सप्ताह) के बीच 50.7 करोड़ दर्शकों ने समाचार देखे। इस दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ढांचों पर हमला करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था।

हिंदी भाषा के समाचारों ने 18वें सप्ताह में 254 का उच्चतम ग्रॉस रेटिंग पॉइंट (जीपीआर) हासिल किया। तुलनात्मक रूप से इससे पहले के सप्ताह में इस श्रेणी में जीआरपी 178 पर था। बार्क ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 18वें सप्ताह के दौरान टीवी समाचार देखने वालों की संख्या एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई। देशवासी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तेजी से बदलते घटनाक्रमों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी पाने के लिए उत्सुक थे। यही वजह रही कि इस अवधि में हिंदी समाचार देखे जाने का औसत समय 67 प्रतिशत बढ़कर 60 मिनट हो गया।

इसके अतिरिक्त, बार्क ने अपनी विज्ञप्ति में यह भी कहा कि पहलगाम से पहले के सप्ताहों की तुलना में 18वें सप्ताह में बुधवार से शुक्रवार तक हिंदी समाचारों की हिस्सेदारी 3 प्रतिशत से बढ़कर 13 प्रतिशत और हिंदी समाचार चैनलों के लिए दैनिक ट्यून-इन 7.3 करोड़ से बढ़कर 14.2 करोड़ हो गया। बार्क ने कहा, ‘हिंदी भाषी बाजार में हिंदी समाचारों की हिस्सेदारी 4 से बढ़कर 15 प्रतिशत हो गई। यह 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान हासिल की गई हिस्सेदारी से भी अधिक है।’

Advertisement
First Published - May 19, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement