facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CRPF Constable Recruitment 2023: सीआरपीएफ में कांस्टेबल के 1.30 लाख पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल्स

Advertisement
Last Updated- April 06, 2023 | 5:19 PM IST
बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद बार्डर पर BSF ने ‘हाई अलर्ट’ जारी किया; DG, वरिष्ठ अधिकारी कोलकाता पहुंचेBangladesh Protests: After the coup in Bangladesh, BSF issued 'high alert' on the border; DG, senior officers reached Kolkata
PTI

मातृभूमि की सेवा करने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए CRPF की तरफ से खुशखबरी है। CRPF जल्द ही एक भर्ती अभियान चलाने वाली है, जिसके तहत 1.30 कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में 5 अप्रैल को एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 1,29,929 पद CRPF द्वारा भरे जाएंगे, जिनमें से 1,25,262 पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और 4,667 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

हमारी सलाह है कि जो उम्मीदवार CRPF में कांस्टेबल के पद के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भर्ती अभियान के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और पद के लिए आवेदन करने के लिए CRPF की ऑफिशियल वेबसाइट (crpf.gov.in) पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

CRPF कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यता

जो उम्मीदवार CRPF कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि नोटिफिकेशन में आवेदन प्रक्रिया की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय और CRPF की तरफ से अभी विस्तृत जानकारी आनी बाकी है।

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 5:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement