facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ओडिशा के संबलपुर में हिंसा की घटनाओं के बाद कर्फ्यू लागू

Advertisement

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार शाम को हनुमान जयंती पर शोभायात्राएं निकाले जाने के बाद हिंसा हुई

Last Updated- April 15, 2023 | 10:04 AM IST
Sambalpur Violence

ओडिशा के संबलपुर शहर में रातभर हुई हिंसा की छिटपुट घटनाओं और रहस्यमय परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत के बाद शनिवार को कर्फ्यू लगाया गया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार शाम को हनुमान जयंती पर शोभायात्राएं निकाले जाने के बाद हिंसा हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने अगला आदेश जारी किए जाने तक संबलपुर शहर में तत्काल प्रभाव से एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया है।

संबलपुर के उपजिलाधिकारी ने एक अधिसूचना जारी कर दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 (1) के तहत कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा की।

बहरहाल, अधिसूचना में कहा गया है कि लोग सुबह आठ बजे से 10 बजे तक और अपराह्न साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच बाहर निकल सकते हैं और आवश्यक सामान खरीद सकते हैं।

संबलपुर की जिलाधिकारी अनन्या दास ने बताया कि सभी शैक्षणिक संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सरकारी एवं निजी कार्यालय बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग करने और पश्चिमी ओडिशा के इस शहर में जल्द से जल्द शांति बहाली सुनिश्चित करने की अपील की।

उप महानिरीक्षक (उत्तर-मध्य रेंज) बृजेश कुमार राय ने कहा कि प्रशासन ने शुक्रवार रात शहर में हुई हिंसा के बाद क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है।

Advertisement
First Published - April 15, 2023 | 10:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement