facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Haldwani: हिंसा प्रभावित बनभूलपुरा में 12 दिन बाद कर्फ्यू हटा, अब तक 68 दंगाई गिरफ्तार

आधिकारिक आदेश के अनुसार, कर्फ्यू तड़के पांच बजे हटा लिया गया। क्षेत्र में कर्फ्यू के दौरान प्रशासन ने अलग-अलग अवधि के लिए छूट दी थी।

Last Updated- February 20, 2024 | 10:47 AM IST
Haldwani Violence after demolition of madrasa

Haldwani curfew: उत्तराखंड के हल्द्वानी (Haldwani) में दंगा प्रभावित बनभूलपुरा (Banbhoolpura curfew) क्षेत्र से मंगलवार तड़के कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया गया। बनभूलपुरा में एक अवैध मदरसे को गिराने के बाद हुई हिंसा के कारण पिछले 12 दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ था।

आधिकारिक आदेश के अनुसार, कर्फ्यू तड़के पांच बजे हटा लिया गया। क्षेत्र में कर्फ्यू के दौरान प्रशासन ने अलग-अलग अवधि के लिए छूट दी थी।

क्यों भड़की थी हिंसा ?

बनभूलपुरा में आठ फरवरी को मदरसे पर कार्रवाई के बाद हिंसा भड़क गई थी। स्थानीय लोगों ने उस दिन नगर निगम के कर्मियों और पुलिस पर पत्थर तथा पेट्रोल बम फेंके जिससे कई कर्मियों को पुलिस थाने में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। भीड़ ने इसके बाद पुलिस थाने में आग लगा दी।

पुलिस के अनुसार, हिंसा में छह दंगाई मारे गए और पुलिस कर्मियों तथा मीडियाकर्मियों सहित 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हिंसा के मामले में अबतक 68 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उनकी संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं।

First Published - February 20, 2024 | 10:47 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट