facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली: बैंककर्मी से साइबर अपराधियों ने 90,00 रुपए ठगे

Advertisement

शिकायतकर्ता सविता शर्मा ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है

Last Updated- May 27, 2023 | 10:42 AM IST
Bank Fraud

साइबर ठगों ने दक्षिण पश्चिम Delhi में रहने वाली 40 वर्षीय एक बैंककर्मी को ‘भोजन की एक थाली पर दूसरी थाली मुफ्त’ मिलने का लालच देकर उसके मोबाइल फोन में एक ऐप डाउनलाउड कराई और उसके बैंक खाते से 90,000 रुपये निकाल लिए।

शिकायतकर्ता सविता शर्मा ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एक बैंक में वरिष्ठ प्रतिनिधि के तौर पर काम करने वाली शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें एक थाली खरीदने पर दूसरी थाली मुफ्त पाने की पेशकश के बारे में फेसबुक पर जानकारी दी थी।

महिला ने 27 नवंबर, 2022 को संबंधित वेबसाइट खोली और इस पेशकश के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए दिए गए नंबर पर फोन किया। शर्मा ने इस साल दो मई को दर्ज अपनी प्राथमिकी में कहा कि उनके पास फोन आया और “फोन करने वाले ने उन्हें सागर रत्ना (एक लोकप्रिय रेस्तरां) का ‘ऑफर’ प्राप्त करने के लिए कहा।”

शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “फोन करने वाले ने एक लिंक साझा किया और मुझे ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। उसने ऐप खोलने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड भी भेजा। उसने मुझसे कहा कि अगर मैं ऑफर का लाभ उठाना चाहती हूं तो मुझे पहले इस ऐप पर पंजीकरण कराना होगा।” महिला ने कहा, “मैंने लिंक पर क्लिक किया और ऐप डाउनलोड हो गया। फिर मैंने यूजर आईडी और पासवर्ड डाला। जैसे ही मैंने ये सब किया, मेरा फोन हैक हो गया। फिर मुझे संदेश मिला कि मेरे खाते से 40,000 रुपये काट लिए गए हैं।”

शर्मा ने कहा कि कुछ सेकेंड बाद उन्हें एक और संदेश मिला कि उनके खाते से 50,000 रुपये निकाले गए हैं।

Advertisement
First Published - May 27, 2023 | 10:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement