facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cyber Fraud Alert: भूलकर भी न करें इस ऐप को डाउनलोड, IRCTC ने जारी की एडवाइजरी

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 10:09 AM IST
Bank Fraud

लोग अक्सर किसी भी ऐप की जानकारी लिए बिना उसे अपने फोन में डाउनलोड कर लेते हैं, जिसके बाद उन्हें भारी नुकसान तक उठाना पड़ जाता है। ऐसे में भारतीय रेलवे की आधिकारिक ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी (IRCTC) ने लोगों को एक फर्जी ऐप के बारे में आगाह किया ।
बता दें कि IRCTC ने एक पब्लिक एडवाइजरी जारी कर एक फर्जी ऐप की पहचान बताई है जिससे कि किसी भी यूजर के साथ साइबर फ्रॉड (cyber fraud) न हो ।

क्या है ऐप का नाम?

आईआरसीटीसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जिस ऐप को डाउनलोड करने से मना किया है उस ऐप का नाम –irctcconnect.apk है और न ही इस फिशिंग वेबसाइट–https://irctc.creditmobile.site पर जाने को कहा है। बता दें कि इस ऐप को व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए से लोगों को भेजा जा रहा था । इस ऐप का अगर किसी भी यूजर के पास लिंक भी आता है तो उस पर क्लिक भी न करें। दरअसल, इस ऐप के जरिए साइबर फ्रॉड हो रहा है।

अगर आप इस ऐप को डाउनलोड करते हैं तो आपकी बैंक डिटेल्स, यूपीआई डिटेल्स , क्रेडिट या डेबिट कार्ड डिटेल आदि लीक हो जाएंगी और आपको भारी नुकसान तक उठाना पड़ सकता है ।

क्या है आईआरसीटीसी की एडवाइजरी

आईआरसीटीसी ने एडवाइजरी में कहा है कि ‘फ्रॉडस्टर बड़े स्तर पर एक फिशिंग लिंक भेजते हैं और यूजर्स को इस ऐप को डाउनलोड करने को कहते हैं। जो लोग इस ऐप को डाउनलोड करेंगे उन यूजर्स की नेट बैंकिंग के क्रेडेंशियल्स जैसे यूपीआई, क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड आदि जैसी जानकारियां को हैक कर लिया जाएगा । इससे फ्रॉड से बचने के लिए आईआरसीटीसी ने लोगों से इस तरह की फर्जी ऐप को डाउनलोड न करने को कहा है ।

IRCTC ने यूजर्स को सलाह दी है कि वह रेलवे से जुड़ी किसी भी आधिकारिक सूचना या किसी अन्य डिटेल्स के लिए गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐपल स्टोर से ऑफीशियली IRCTC Rail Connect मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने को कहा है । इसके साथ ही IRCTC ने यह भी कहा है कि वह कभी किसी भी ग्राहक से उससे उसका पिन, ओटीपी, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड डिटेल्स, नेट बैंकिंग पासवर्ड या फिर यूपीआई डिटेल शेयर करने को कभी भी कॉल नहीं करता ।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement