facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साइबर ठगों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर 11 लाख रुपए ठग लिए

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 3:55 PM IST
Bank Fraud

घर बैठे कमाई का झांसा देकर अज्ञात साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 11 लाख रुपए की ठगी कर ली है। ठगों ने उसे वीडियो लाइक करने का काम देकर इस वारदात को अंजाम दिया।

नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी के अजुनेश साही ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात लोगों ने उनसे संपर्क कर कहा कि वह घर बैठे पार्टटाइम काम कर मोटी रकम कमा सकते हैं तथा उन्होंने उन्हें प्रति वीडियो लाइक करने पर 50 रुपये देने का वादा किया।

यादव ने बताया कि शुरुआत में इस काम के बदले कुछ पैसे भी उनके खाते में भेजे गए तथा फिर, इन ठगों ने एक टेलीग्राम लिंक साझा करते हुए उन्हें ग्रुप में जोड़ा तथा अधिक मुनाफा का लालच देकर उनसे पैसे निवेश करवाया। थाना प्रभारी के अनुसार साइबर ठगों के झांसे में आकर साही ने 11 लाख रुपये निवेश कर दिया लेकिन जब उन्होंने मुनाफा मांगा तो साइबर ठग ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया। यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 3:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement