facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साइबर अपराधी ने खुद को दिल्ली पुलिस का पूर्व आयुक्त बताकर बुजुर्ग को लगाया लाखों का चूना

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 3:20 PM IST
fraud

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग से साइबर अपराधियों ने यौन उत्पीड़न के नाम पर उगाही (सेक्सटॉर्शन) कर 7.34 लाख रुपये हड़प लिए। उनमें से एक ने खुद को दिल्ली पुलिस का पूर्व आयुक्त राकेश अस्थाना बताया था।

साइबर अपराधियों ने के. एन जोशी नामक बुजुर्ग व्यक्ति को अश्लील वीडियो चैट के जरिए जाल में फंसाया और फिर उनसे पैसे ऐंठे। जोशी ने दिल्ली पुलिस में की गई अपनी शिकायत में कहा कि 15 जनवरी को उन्हें अंजलि शर्मा नामक महिला का एक संदेश मिला। महिला ने उन्हें ‘‘हैलो’’ कहा था।

बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि महिला ने इसके बाद वीडियो कॉल करने के लिए कहा,जिसमें वह निर्वस्त्र थी और ‘‘कुछ ही मिनट में कॉल समाप्त हो गई।’’ शिकायत में कहा गया कि दो दिन बाद 17 जनवरी को महिला ने फर्जी अश्लील वीडियो उसे भेजा और धमकी दी कि यदि उसने 61,000 रुपये उसे नहीं दिए तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर देगी।

इसके बाद जोशी ने उस नंबर को तत्काल ब्लॉक कर दिया। जोशी ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी को उन्हें अज्ञात नंबर से फोन आया,जिसे वह नहीं उठा पाए। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उस नंबर पर फोन किया तो उधर से एक व्यक्ति ने कहा कि वह दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना बोल रहे हैं। मुझे अंजलि के साथ वीडियो कॉल की जानकारी मिली है।’’

जोशी ने कहा कि उक्त व्यक्ति ने पूछा कि क्या तुमने अंजलि से संपर्क किया है। पीड़ित व्यक्ति ने कहा,‘‘मैंने कहा कि मैं उससे कभी नहीं मिला। उसने कहा कि अंजलि मादक पदार्थ तस्कर है और उसका वास्तविक नाम नेहा है। साथ ही व्यक्ति ने प्राथमिकी की एक प्रति मेरे साथ साझा की।  उन्होंने कहा कि वीडियो यूट्यूब पर सार्वजनिक हो गया है और मुझे ध्यानेश्वर बाजीराव का नंबर दिया।’’

जोशी ने बताया कि उन्होंने बाजीराव से संपर्क किया और उन्होंने वीडियो हटाने के लिए जोशी से 21,500 तथा 43,000 रुपये मांगे। साथ ही वादा किया कि पैसे उन्हें वापस मिल जाएंगे। जोशी ने कहा कि इससे उन्हें थोड़ा भरोसा हुआ कि वे असली पुलिस वाले हैं । उन्हें एक ईमेल भी मिला जिसमें लिखा था कि वीडियो हटा दिया गया है।

पीड़ित ने बताया कि खुद को अस्थाना बताने वाले व्यक्ति और उसके गुट ने अधिक से अधिक धन वसूलने के लिए अंजलि को लेकर अजीबो गरीब कहानियां सुनाईं । जोशी के अनुसार उसे एक व्यक्ति अजय कुमार घागट से मिलवाया गया और बताया गया कि वह एसीपी है और जोशी को उन्हें ‘‘चाय पानी’’के लिए दो लाख रुपये देने चाहिए। अपनी शिकायत में जोशी ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार से अपराधियों ने गुट ने उसे डरा धमका कर उससे सात लाख से अधिक रुपये वसूल लिए। जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जोशी ने तीन अलग-अलग तारीख में कुल 7,34,500 रूपये दिए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्थाना जुलाई 2022 को दिल्ली पुलिस आयुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement